नयी दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं और एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स कायम कर रहे हैं, उससे उनकी ना केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी चर्चाएं हो रही है। क्रिकेट जगत में विराट नया मुकाम हासिल कर चुके हैं। दुनियाभर के बल्लेबाज विराट की तारिफ कर रहे हैं, लेकिन वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने विराट कोहली को घमंडी और आक्रामक बताया है। Video: जब मैदान में फूट-फूट कर रोएं विराट कोहली
सिमंस ने एक इस मैच के बाद दिए गए इंटरव्यू में कहा कि विराट घमंडी है। उन्होंने एक मैच का जिक्र करते हुए कहा कि जब विराट फील्डिंग कर रहे थे तो उन्होंने मुझसे कुछ ऐसा कहा था, जिसके बाद मैंने तय किया था कि मैं उसको दिखाऊंगा कि सिर्फ वही अच्छा बल्लेबाज नहीं है। भारत-पाकिस्तान मैच से चंद मिनट पहले किडनैपर हुए 'विराट कोहली'
सिमंस ने कहा कि विराट बहुत घमंडी है और फील्ड पर बहुत ज्यादा आक्रामक रहता है। बल्लेबाजी करते समय भी वो ऐसे ही रहता है। सिमंस ने कहा कि हर क्रिकेटर का एक दिन होता है और आपको उसका फायदा उठाना होता है। उन्होंने भारत में खेले गए टी20 मैच के दौरान दर्शकों से मिले सपोर्ट के लिए उनका धन्यवाद दिया और कहा कि यह मेरे करियर का हाईलाइट था।