वर्ल्ड कप 2019 : इंग्लैंड टीम में हुए 3 बड़े बदलाव, जोफ्रा आर्चर की अचानक हुई एंट्री
नई दिल्ली। विश्व कप(World Cup) के शुरू होने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड(England Cricket Board) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में 3 बड़े बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर(Jofra Archer) को टीम में जोड़ लिया गया है। इसके अलावा लियाम डॉसन(Liam Dawson) और जेम्स विंस को भी वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है। आर्चर को डेविड विली, लियाम डॉसन को जो डेनली और जेम्स विंस को एलेक्स हेल्स की जगह वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है। हेल्स ड्रेग्स केस में दोषी पाए गए थे जिसके बाद ओपनर जेम्स विंस के आने के माैके बढ़ गई थे।

डॉसन के पास 3 मैच खेलने का अनुभव
आर्चर के कारण जगह गंवाने वाले विली ने 2017 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा मैच खेले। उन्होंने 28 मैच खेलते हुए 40 विकेट अपने नाम किया, लेकिन आर्चर ने आईपीएल व अन्य देशों में हुई टी20 लीग में खतरनाक प्रदर्शन कर विली का पत्ता काट दिया। वहीं लियाम डॉसन एक ऑलराउंडर हैं, वो बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं साथ ही वो एक अच्छे बल्लेबाज भी हैं. लेकिन डॉसन को सिर्फ 3 वनडे मैचों का अनुभव है।
VIDEO : हो सकता था हादसा, पर टाॅम कुरेन ने खतरनाक बाउंसर को पहुंचाया बाउंड्री पार

इस कारण हुई आर्चर की एंट्री
ससेक्स के लिए खेलने वाले आर्चर पर इंग्लैंड बोर्ड की पहले से ही नजपें थीं। इस गेंदबाज ने अपनी रफ्तार के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी सबको प्रभावित किया है। आईपीएल में दो बार खेल चुके आर्चर ने 21 मैचों में 26 विकेट लिए हैं। साथ ही वो बड़े शॉट्स भी खेल सकते हैं। आर्चर को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू का मौका मिला था जहां उन्होंने 3 मैचों में 3 विकेट लिए थे। बड़ी बात ये थी कि इस वनडे सीरीज के सभी 4 मुकाबलों में बड़े स्कोर बने थे लेकिन आर्चर इंग्लैंड के सबसे किफायती गेंदबाज रहे थे। उन्होंने सिर्फ 4.91 के इकॉनमी रेट से रन दिए थे।

विश्व कप के लिए इंग्लैंड की अंतिम 15 सदस्यीय टीम
इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम करन, लियाम डॉसन, जेम्स विंस, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, जोफरा आर्चर, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
