For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'मेरे बेटे और कबीर के बीच मैच हो जाए', अख्तर ने दिया मोहम्मद कैफ को जवाब

नई दिल्ली। अपनी तेज रफ्तार की गेंदबाजी के दम पर शोएब अख्तर ने क्रिकेट जगत में खूब नाम कमाया है। पाकिस्तान के इस पूर्व गेंदबाज ने साल 2003 में हुए विश्व कप कप दाैरान खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी गेंदबाजी के आगे दिग्गज बल्लेबाज ढेर हो जाते थे, लेकिन, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के बेटे कबीर ने शोएब के खिलाफ खेलना आसान माना है। कबीर ने कहा कि शोएब की गेंद काफी तेज आती थी, इसलिए हिट लगाना बहुत आसान है। इस पर अख्तर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मेरे बेटे मिकाइल और कबीर के बीच एक मैच होना चाहिए।

कबीर ने देखा पुराना मैच

कबीर ने देखा पुराना मैच

कोरोना वायरस के कारण 14 अप्रैल तक लाॅकडाउन किया हुआ है। ऐसे में दर्शकों को क्रिकेट से जोड़े रखने के लिए डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर 14 तारीख तक के लिए पुराने मैच दिखाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मैच देखते हुए कैफ के बेटे कबीर ने यह बात कही। कैफ ने इसका एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘‘धन्यवाद, आखिरकार कबीर को भारत-पाकिस्तान का ऐतिहासिक मैच देखने को मिल गया, लेकिन जूनियर अपने पापा से ज्यादा प्रभावित नहीं है। उसे लगता है कि शोएब अख्तर की गेंद पर हिट करना आसान रहा होगा, क्योंकि उनकी गेंदबाजी में रफ्तार है। आज के बच्चे!''

अख्तर ने फिर कैफ को जवाब दिया

अख्तर ने फिर कैफ को जवाब दिया

कैफ के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अख्तर ने कहा, ‘‘तो फिर मोहम्मद कैफ मैच हो जाए कबीर और मिकाइल अली अख्तर का? उसे गेंदबाजी की रफ्ताार को लेकर सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। हाहा उसे मेरा प्यार देना।'' बता दें कि मिकाइल शोएब के बेटे का नाम है, जिसका जन्म नवंबर 2016 में हुआ था।

वर्ल्ड कप 2003 में पाकिस्तान को हराया था

भारत और पाकिस्तान के बीच 2003 वर्ल्ड कप में 1 मार्च को सेंचुरियन में मैच खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने 26 गेंद शेष रहते 6 विकेट जीत हासिल की थी। मैच में पाकिस्तान ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 273 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 45.4 ओवर में 4 विकेट पर 276 रन बना लिए थे। टीम के लिए सचिन तेंदुलकर ने 98, युवराज सिंह ने 50, राहुल द्रविड़ ने 44 और मोहम्मद कैफ ने 35 रन की पारी खेली थी। सचिन और कैफ के बीच 102 रन की साझेदारी हुई थी। अख्तर ने 10 ओवर में 72 रन लुटाते हुए सिर्फ एक विकेट लिया था।

Story first published: Wednesday, April 8, 2020, 16:57 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+