मेजबानी छिनी तो पीसीबी जिम्मेदारः मियांदाद
कराची, 24 जुलाईः पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में असफल रहा है और अगर देश से चैम्पियन्स ट्राफी की मेजबानी छीन ली जाती है तो इसके लिए पीसीबी जिम्मेदार होगा।
मियांदाद ने कहा पाकिस्तान किसी भी स्तर पर कभी इतना मजबूत नहीं हुआ कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके और उन्होंने चैम्पियन्स ट्राफी के लिए कभी पुख्ता तैयारी नहीं की।
उन्होंने कहा कि पीसीबी को अच्छी तरह पता था कि हमें प्रतियोगिता की मेजबानी करनी है इसलिए हमें पाकिस्तान दौरे के लिए टीमों को राजी करने के लिए लॉबिंग और समर्थन जुटाना काफी पहले शुरू कर देना चाहिए था।
पाकिस्तान क्रिकेट खेलने के लिए सुरक्षित देश है यह जताने के लिए पीसीबी को लाबिंग करने वाले या मीडिया फर्म को नियुक्त करना चाहिए था।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने जोर देकर कहा कि पीसीबी में कोई भी मजबूत व्यक्ति नहीं है जो आईसीसी स्तर पर अपना काम करा सके।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications