Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब सचिन को आउट करने के बाद काफी दुखी हुए थे शोएब अख्तर, कोहली को बताया लकी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच भले ही खेल जगत ठप्प पड़ा हुआ है लेकिन खिलाड़ी सोशल मीडिया पर उतने ही एक्टिव नजर आ रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया एप हेलो पर लाइव चैट की। अपने बयानों के जरिये अक्सर लोगों को चौंकाने वाले शोएब अख्तर ने रविवार को भी वही किया। शोएब अख्तर ने रविवार को लाइव चैट के दौरान 2003 विश्व कप के भारत-पाकिस्तान मैच का जिक्र करते हुए रोचक वाकये के बारे में बताया।

और पढ़ें: युवराज ने तोड़ी अफरीदी से दोस्ती, बताया कैसे शुरु करेंगे करियर की दूसरी पारी

अख्तर ने बताया कि कैसे विश्व कप में सचिन तेंदुलकर को आउट करने के बाद वह काफी दुखी हुई थी। इसका कारण बताते हुए अख्तर ने कहा कि चूंकि उनकी वजह से सचिन अपना शतक लगाने से चूक गये थे।

और पढ़ें: क्या जुलाई में श्रीलंका का दौरा करेगी टीम इंडिया, जानें BCCI ने दिया क्या जवाब

सचिन को आउट कर हुआ था दुखी

सचिन को आउट कर हुआ था दुखी

शोएब अख्तर ने सभी को चौंकाते हुए कहा कि 2003 विश्व कप के दौरान जब मैंने सचिन तेंदुलकर का विकेट लिया तो काफा दुखी हुआ था क्योंकि वह 98 रन पर आउट हो गए थे और 2 रन से अपने शतक से चूक गए थे।

हेलो एप पर लाइव बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं बेहद दुखी था क्योंकि सचिन 98 रनों पर आउट हो गए थे। वो एक खास पारी थी और उन्हें शतक लगाना चाहिए था। मैं चाहता था कि वो सेंचुरी पूरी करें। उस बाउंसर पर अगर वो छक्का लगाते तो मुझे मजा आता. जैसा कि उन्होंने पहले किया था।'

महंगे साबित हुए थे अख्तर लेकिन मिल गया था सचिन का विकेट

महंगे साबित हुए थे अख्तर लेकिन मिल गया था सचिन का विकेट

गौरतलब है कि विश्व कप के इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 273 रन बनाये थे जिसे भारतीय टीम ने महज 4 विकेट होकर हासिल कर लिया था। सचिन तेंदुलकर ने 75 गेंद में 98 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में शोएब अख्तर काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 72 रन दिए थे और सचिन का विकेट ही उन्हें मिला था।

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने अपनी इस पारी को अपने करियर की सबसे खास पारी बताया था।

लकी हैं विराट कोहली, सचिन से नहीं होनी चाहिये तुलना

लकी हैं विराट कोहली, सचिन से नहीं होनी चाहिये तुलना

शोएब अख्तर ने लाइव चैट के दौरान मास्टर ब्लास्टर की तारीफ की और कहा कि उन्होंने भारतीय टीम के सबसे मुश्किल वक्त में क्रिकेट को आगे बढ़ाने का काम किया। अख्तर का मानना है कि विराट कोहली भाग्यशाली हैं जो इस दौर में खेल रहे हैं, अगर सचिन तेंदुलकर आज खेल रहे होते तो उनके नाम 1.30 लाख से ज्यादा रन होते।

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि विराट कोहली की तुलना सचिन तेंदुलकर तेंदलकर से नहीं की जा सकती।

खाली स्टेडियम में नहीं होना चाहिये मैच

खाली स्टेडियम में नहीं होना चाहिये मैच

इस दौरान शोएब अख्तर ने बताया कि वो नहीं चाहते कि खाली स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेला जाये। उनके हिसाब से अगर खाली स्टेडियम में मैच कराया जाता है तो यह ठीक वैसे ही होगा जैसे बिना दुल्हन के शादी हो रही है।

उन्होंने कहा, 'खाली स्टेडियम में क्रिकेट बोर्ड को नुकसान होने से बच रहा होगा लेकिन आप इसकी मार्केटिंग नहीं कर पाएंगे। आपको मैच के लिए दर्शकों की जरूरत होगी। जनता ही क्रिकेटरों को स्टार बनाती है। उम्मीद है कि कोरोना वायरस से जल्द दुनिया उबरेगी।'

Story first published: Monday, May 18, 2020, 14:47 [IST]
Other articles published on May 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+