भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने की अपनी टीम की घोषणा, दो नए चहेरे शामिल
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज और भारत के बीच मौजूदा समय में 3 मैचों की ODI सीरीज चल रही है। इसके बाद दोनों टीमों में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वेस्टइंडीज की टीम ने इस सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। कुल 13 खिलाड़ियों की यह टीम टेस्ट सीरीज में दुनिया की नंबर एक टीम का सामना करेगी। फिलहाल दोनों टीमों के बीच जारी वनडे सीरीज का पहला मैच हो चुका है जो बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ था। इससे पहले भारत के इस दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से हुई जिसमें टीम इंडिया ने मेजबानों का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया था।
दोनों टीमों के बीच सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू हो रही है और 3 सिंतबर तक खेली जाएगी। वेस्टइंडीज ने अपनी टेस्ट टीम में रहकेम कॉर्नवाल और शमर ब्रूक्स जैसे नए चेहरों को जगह दी है। एक स्पिनर के तौर पर कॉर्नवाल ने 55 फर्स्ट क्लास मैचों में 260 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही वे बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और उनका औसत 97 पारियों में 25 का है।
जबकि रहकेम के बारे में बात करते हुए मुख्य चयनकर्ता रॉबर्ट हेयंस ने बताया- रहकेम लंबे समय से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और एक मैच विजेता की तरह से खुद को साबित कर चुके हैं। इसलिए हमारा मानना है कि वे टेस्ट के लिए योग्य चयन हैं। जबकि ब्रूक्स ने 73 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और वे बतौर बल्लेबाज उनकी फॉर्म हालिया अनाधिकारिक टेस्ट मैचों में भी शानदार रही है।
वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम इस प्रकार है- जेसन होल्डर (c), क्रैग ब्रैथवेट, डेरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेस, रहकेम कॉर्नवाल, शेन डाउरिच, शैनन गेब्रियल, शिमरॉन हैमर, शाई होप, केमो पॉल, केमर रोच।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
