Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आखिर युवी के साथ डेटिंग पर क्यों भड़क रही हैं प्रीति जिंटा?

मुंबई। एक बार फिर से प्रीति जिंटा मीडिया पर भड़की हैं लेकिन इस बार नेस वाडिया कारण नहीं बल्कि कारण हैं युवराज सिहं, जो कि कभी प्रीति की टीम के लिए खेला करते थे। गुरूवार को फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने यह कहकर सब को चौंका दिया कि अपने और युवराज सिंह के अफेयर की खबरों से परेशान हो चुकी हैं। उनका और युवराज सिंह का कभी भी कोई अफेयर नहीं था, यह सब मीडिया वालों का किया धरा है।

लेकिन हो सकता है कि प्रीति आपकी तरफ से कभी भी कुछ ना रहा हो लेकिन भारतीय टीम के सुपर स्टार युवराज सिंह आपको पसंद करते हों। आप ठहरी खूबसूरत-चार्मिंग गर्ल जिस पर कोई भी मर सकता है। यह कहना है युवराज के फैन दीपक अग्रवाल का। दीपक ने कहा कि उन्हें वो दिन अच्छी तरह से याद है जब युवराज सिंह पंजाब इलेवन की ओर से खेलते थे।

युवी और प्रीति के बीच कुछ नहीं था

तब एक दिन किसी न्यूज चैनल पर दिखाया गया था कि आईपीएल की पार्टी में युवराज सिंह डांस कर रहे हैं और डांस करते-करते वो प्रीति को पटाखा बोल गये। अब टीवी पर जो दिखाया जाता है, उसे तो हम सच ही मानते हैं इसलिेए हमें भी लगा कि अगर युवी को प्रीति भा गई हैं तो गलत क्या है, आखिर ऐसे ही कोई लड़का किसी को पटाखा तो नहीं कह सकता है ना।

गौरतलब है कि अभिनेत्री-फिल्म निर्माता प्रीति जिंटा हमेशा बड़ी साफगोई से अपनी बात रखती हैं। इस बार उन्होंने भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ उड़ रहीं प्रेम प्रसंग की अफवाहें ट्विटर पर इसी अंदाज में खारिज की। यही नहीं ऐसी टिप्पणियों को 'सेक्सिस्ट' करार दिया। प्रीति ने ट्विटर पर लिखा, "मेरे पेशे में इस तरह की टिप्पण्यिां सेक्सिस्ट व कचरे की बदबू होती हैं। कृपा यह लिखने से बचें कि युवराज और प्रीति का प्रेस प्रसंग चल रहा है।"

नाराज हो गई प्रीति

उन्होंने लिखा, "प्रिय मीडिया (विशेषकर इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स) मुझे आपको कितनी बार बताना पड़ेगा कि मैंने युवराज से कभी डेटिंग नहीं की या ऐसा करने की हसरत नहीं पाली।"

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+