विवादों की सहेली या अजहर की करीबी ज्वाला गुट्टा?
बैंगलोर। ज्वाला गु्ट्टा भारत की एक तेज तर्रार बैंडमिंटन खिलाड़ी हैं जिनकी काबलियत पर ना किसी को शक था और ना ही है। कॉमनवेल्थ गेम में भारत को स्वर्ण दिलाने वाली युगल जोड़ी में से एक ज्वाला गुट्टा इन दिनों हर टीवी चैनल औऱ अखबारों की सुर्खियां बनी हुई हैं वजह है उनका और बैडमिंटन राष्ट्रीय महासंघ का झगड़ा, जो बैंडमिंटन कोर्ट से बाहर निकल कर हाई कोर्ट जा पहुंचा है।
फिलहाल हाईकोर्ट मे ज्वाला को तो राहत दे दी है और कोर्ट ने भारतीय बैडमिंटन संघ को आदेश दिया है कि वो ज्वाला को तब तक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की इजाजत दे जब तक कि संघ की अनुशासन समिति उन पर अपना अंतिम निर्णय नहीं दे देती। गौरतलब है कि ज्वाला ने कहा है कि बोर्ड ने उन पर जानबूझकर बैन लगाया है क्योंकि उसे मेरा गलत बातों पर रोकना-टोकना पसंद नहीं है।
जबकि ज्वाला ने अपने तीखे तेवरों में जी मीडिया से कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और खेल से देश का नाम ऊंचा किया है इसलिए राष्ट्रीय महासंघ उनकी सलाह की अनदेखी नहीं कर सकता है।
खैर संघ और ज्वाला की लड़ाई कहां तक पहुंचती है इस बारे में पता तो आने वाले वक्त में लग जायेगा लेकिन ज्वाला गुट्टा के साथ पहली बार यह सब नहीं हुआ है। अपने खेल से ज्यादा वह अपने विवादों की वजह से ही चर्चा में रहती हैं।
पिछले दिनों उन्होंने आईबीएल नीलामी पर सवाल खड़े कर दिये थे जिसकी वजह से मामला गर्मा गया था। सायना नेहवाल पर भी वह आये दिन कुछ ना कुछ टिका-टिप्पणी करती ही रहती हैं लेकिन खेल ही नहीं बल्कि अपने निजी रिश्तों की वजह से भी ज्वाला गुट्टा की चर्चा लोग करते रहते हैं।
आगे की खबर स्लाइडों में...

वजह का कारण कोई तीसरा?
बात साल 2011 की है जब ज्वाला गुट्टा और उनके पति बैंडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद का तलाक हो गया था। दोनों के तलाक की वजह एक्स्ट्रामैरेटल अफेयर बताया गया था। कहा गया कि ज्वाला की जिंदगी में कोई तीसरा आदमी है जिसकी वजह से चेतन ने उन्हें तलाक दिया है।

अजहर के नजदीक और चेतन से दूर
साल 2005 में दोनों ने प्रेम करने के बाद शादी की थी। लेकिन कहा गया कि ज्वाला की दोस्ती भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन के साथ होने से चेतन और ज्वाला के रिश्ते में दरार पड़ गई जो इस तलाक की मुख्य वजहों में से एक है।

अजहर ने ज्वाला को एक बीएमड्ब्लू् दी
लेकिन बाद में सुनने को आया कि ज्वाला की नजदीकियां अजहर से नहीं बल्कि अजहर के बेटे से थी। आपको बता दें कि अजहर ने ज्वाला को एक बीएमड्ब्लू् भी गिफ्ट की थी। अजहर और अजहर के बेटे को अक्सर ज्वाला के साथ देखा जाता है।

बीआईए हुआ नाराज
इस बात के बाद ज्वाला उस समय चर्चा में आयी जब खबर आयी कि वह फिल्मों में आने वाली हैं। आपको जानकर हैरत होगी ज्वाला गुट्टा बहुत जल्द तेलगू फिल्म 'गुंडे जारी गालानथायिंडे' (जीजेजी) के आयटम नंबर में दिखायी पड़ने वाली हैं। जिसको लेकर भी कहा गया कि संघ, ज्वाला की इस हरकत से नाराज है क्योंकि ज्वाला ने बिना परमिशन फिल्म साइन की।

विवादों की सहेली ज्वाला...
कई अवार्ड समारोह में ज्वाला गुट्टा को स्पॉट फिक्सिंग में फंसे क्रिकेटर श्रीसंत के साथ डांस करते देखा गया। श्रीसंत औऱ ज्वाला की दोस्ती भी कई अखबारों की हेडलाइन बनीं। इसलिए अगर कहा जाये कि विवादों की सहेली हैं ज्वाला गुट्टा तो गलत नहीं होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications