जाबुलानी 74 हज़ार डॉलर में नीलाम हुई
स्पेन में कुछ प्रशंसकों ने फ़ुटबॉल विश्व कप के फ़ाइनल में इस्तेमाल होने वाली बॉल 74 हज़ार डॉलर में खरीदी है.
फ़ुटबॉल विश्व कप के फ़ाइनल में स्पेन ने नीदरलैंड्स को 1-0 से हराया था.
एक ऑनलाइन चैरिटी नीलामी में इस बॉल के लिए बोली लगाई गई थी.
ई-बे पर हुई इस नीलामी से मिला पैसा नेल्सन मंडेला फंड में जाएगा जिसे एड्स की रोकथाम में इस्तेमाल किया जाएगा.
इस बार के विश्व कप में जाबुलानी का इस्तेमाल किया गया था और इसकी काफ़ी आलोचना भी हुई है.
लेकिन एडीडास का कहना है कि बॉल को इस तकनीक से बनाया गया है कि हर तरह की परिस्थिति में वो काफ़ी स्थिर रहती है.
कंपनी ने बताया कि इस बॉल के लिए 55 लोगों ने 133 बार बोली लगाई.
ईबे अधिकारी का कहना है कि फ़ाइनल में इस्तेमाल की गई बॉल इसलिए ऊँची कीमत में नीलाम हुई क्योंकि इसे लेकर विवाद था और इसलिए भी क्योंकि ये पैसा चैरिटी में जाना था
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
