Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वापसी के लिए बुमराह ने ठोकी ताल, नेट्स पर शेयर की टूटे हुए मिडिल स्टंप की फोटो

नई दिल्ली: टीम इंडिया में वापसी के लिए अपनी फिटनेस पर काम कर रहे स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय अपनी लय हासिल करने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। बुमराह लोअर बैक के स्ट्रैस फ्रैक्चर के चलते टीम से तब से बाहर चल रहे हैं और वे दक्षिण अफ्रीका के दौरे से अब तक भारत के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए हैं।

इसी बीच बुमराह ने एक फोटो शेयर किया है जिसको देखने के बाद तय हो गया है कि बुमराह की वापसी में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है और फैंस अपने चहेते तेज गेंदबाज को जल्द ही मैदान पर कमाल करते हुए देख सकेंगे।

बुमराह ने ट्वीटर पर एक फोटो शेयर की है जिसमें मीडिल स्टंप टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए बुमराह ने कैप्शन में लिखा है- द एंड फॉर द सीजन एंड द स्टंप (सीजन और स्टंप्स का अंत हुआ)

इस फोटो में नेट्स पर लगे स्टंप को देखा जा सकता है जो जिसका बीच का डंडा टूटा हुआ है।

बता दें कि बीसीसीआई ने 24 सितंबर को इस बात की घोषणा की थी कि 25 साल के बुमराह कमर की चोट से पीड़ित हैं जिसके चलते वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। ये सीरीज भारत ने 3-0 से जीती थी। बुमराह भारत और बांग्लादेश के बीच डे-नाइट टेस्ट वाली उस सीरीज का भी हिस्सा नहीं थे जिसको भारत ने 2-0 से जीता है।

फिलहाल टीम इंडिया वेस्टइंडीज की मेजबानी के लिए तैयार है जिसकी शुरुआत तीन मैचों की टी-20 सीरीज के साथ 6 दिसंबर से होने जा रही है। इसके बाद भारत और विंडीज की टीमें आपस में 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेंगी। बुमराह का नाम फिलहाल इस सीरीज में भी नहीं है। लेकिन उनकी तैयारी को देखते हुए लगता है कि वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर जरूर टीम का हिस्सा होंगे जो अगले साल फरवरी में होगा।

Story first published: Wednesday, November 27, 2019, 6:44 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+