ऑस्ट्रेलिया में दोनों टीमों द्वारा ODI में बनाए गए 4 सबसे बड़े स्कोर
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में एक बार फिर से टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा है। लगातार दूसरे मैच में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के पहाड़ जैसे स्कोर के सामने पस्त नजर आई। आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया के 389 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 338 रन ही बना सकी। अहम बात है कि लगातार दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 370 से अधिक रन बनाए और दोनों ही बार टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि अहम बात यह रही है कि दोनों ही मैचों में भारतीय टीम ने 300 से अधिक रन बनाए।
आज के मैच में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया ने 300-300 से अधिक का स्कोर बनाया, इसके साथ ही दोनों टीमों के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है। ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 600 से अधिक रन बनाए। इससे पहले पहले वनडे में दोनों टीमों ने एक मैच में 682 रन बनाए थे। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया में श्रीलंका और पाकिस्तान ने मिलकर सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
ऑस्ट्रेलिया में ODI में सबसे बड़ा टोटल
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया, सिडनी, 2020- 689
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंगा, सिडनी, 2020- 688
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया, सिडनी, 2020- 682
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, एडीलेड, 2017- 681
तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत की टीम को लगातार दूसरी मैच में हार का सामना करना पड़ा इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज को अपने नाम कर लिया है। अहम बात यह है कि वनडे सीरीज में जीत के बाद आगामी टी-20 सीरीज में भारत को अपनी प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश करनी होगी। टेस्ट सीरीज की बात करें तो विराट कोहली पहले टेस्ट के बाद वापस भारत लौट आएंगे, लिहाजा कोहली की गैरमौजूदगी में सीरीज जीतना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
