For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत-पाक के बीच एशिया कप अभी ड्रा है, जानिये 10 मैचों का पूरा ब्योरा

मीरपुर। क्रिकेट में एक दूसरे के चिर प्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप में मुकाबला है। एक तरफ जहां भारत इस श्रंखला में बांग्लादेश को हराकर पहली जीत दर्ज कर ली है जबकि पाकिस्तान सीरीज में अपना पहला मैच खेलेगी।

Pics-भारत-पाक मैच से पहले टीम इंडिया ने की मस्ती

भारत पाकिस्तान के बीच 1984 से 2014 तक एशिया कप में कुल 10 बार भिड़ंत हुई है। दोनों ही टीमों ने 5-5 बार जीत दर्ज की है। ऐसे में यह मैच यह निर्धारित करेगा कि एशिया कप में कौन सी टीम जीत के मामले में आगे निकलेगी।

13 अप्रैल, शारजाह, भारत को 54 रन से जीत मिली

13 अप्रैल, शारजाह, भारत को 54 रन से जीत मिली

46 ओवर के मैच में भारत ने 118/4 रन बनाये। जबकि पाक 134 रन के स्कोर पर 40 ओवर में ऑलआउट हो गयी।

31 अक्टूबर 1988, ढाका, भारत को 4 विकेट से जीत मिली

31 अक्टूबर 1988, ढाका, भारत को 4 विकेट से जीत मिली

पाक की पूरी टीम सिर्फ 42.2 ओवर में 142 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी जिसे भारत ने 40 ओवर में ही मैच को जीत लिया।

7 अप्रैल 1995, शारजाह, पाकिस्तान को 97 रन से जीत मिली

7 अप्रैल 1995, शारजाह, पाकिस्तान को 97 रन से जीत मिली

पहली बार पाक को एशिया कप में भारत पर 97 रन से जीत मिलीष पाक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266/9 रन बनाये। जबकि भारत की टीम 42.4 ओवर में ही 169 रन पर ऑलाआउट हो गयी।

3 जून 2000, ढाका, पाकिस्तान 44 रन से जीता

3 जून 2000, ढाका, पाकिस्तान 44 रन से जीता

पाकिस्तान के 295/7 के जवाब में पूरी भारतीय टीम 251 रन पर आउट हो गयी। अजय जडेजा ने 93 रन बनाये, इस मैच में सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर भी थे। अब्दुल रज्जाक ने 4 विकेट लिये थे।

25 जुलाई 2004, कोलंबो, पाकिस्तान 59 रन से जीता

25 जुलाई 2004, कोलंबो, पाकिस्तान 59 रन से जीता

पाक ने लगातार तीसरी बार भारत को हराया, पाक के 300/9 रन के जवाब में भारत सिर्प 241 रन ही बना सकी। इस मैच में शोएब मलिक ने 143 रन बनाये मैच में सचिन ने 78 रन की पारी खेली थी।

26 जून 2008, कराची, भारत को 6 विकेट से जीत मिली

26 जून 2008, कराची, भारत को 6 विकेट से जीत मिली

इस मैच में वीरेंद्र सहवाग की आतिशी 95 गेंद पर 119 रन की बदौलत टीम इंडिया ने पाक के 300 रन के लक्ष्य को 43 ओवर में ही हासिल कर लिया। मैच में रैना ने 69 व युवराज ने 47 रन की पारी खेली थी।

2 जुलाई 2008, कराची पाकिस्तान को 8 विकेट से जीत मिली

2 जुलाई 2008, कराची पाकिस्तान को 8 विकेट से जीत मिली

भारत के 309 रन के लक्ष्य को पाक की टीम ने 46वें ओवर में ही हासिल कर लिया। मैच मे युनुस खान ने 123 रन बनाये।

19 जून 2010, डांबुला, भारत को 3 विकेट से जीत मिली

19 जून 2010, डांबुला, भारत को 3 विकेट से जीत मिली

पाक के 267 रन के स्कोर को भारत ने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच में धोनी ने शानदार 56 रन बनाये।

18 मार्च 2012, ढाका, भारत को 6 विकेट से जीत मिली

18 मार्च 2012, ढाका, भारत को 6 विकेट से जीत मिली

पाक ने इस मैच में भारत के सामने 329 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन भारतीय टीम ने इस स्कोर को 48वें ओवर में ही हासिल कर लिया। मैच में विराट कोहली ने शानदार 183 रन बनाये थे।

2 मार्च 2014, ढाका, पाकिस्तान 2 विकेट से जीता था

2 मार्च 2014, ढाका, पाकिस्तान 2 विकेट से जीता था

इस मैच में भारत ने पाक के सामने 245 रन का लक्ष्य रखा था। लेकिन आखिरी ओवर में जिस तरह से 10 रन पाक को जीत के लिए चाहिए था और शाहिद अफरीदी ने लगातार दो छक्के लगाकर मैच को अपनी टीम की जीत में बदला वह यादगार था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+