For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट में इस साल रहा मयंक अग्रवाल का दबदबा, ये रहे टाॅप-5 भारतीय बल्लेबाज

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) भारतीय क्रिकेट टीम इस साल अपने सभी निधार्रित टेस्ट मैच खेल चुकी है। भारत ने कुल 8 मैच खेले जिसमें उन्होंने लगातार 7 मैचों में जीत ही पाई है, जबकि एक मैच ड्रा पर समाप्त हुआ है जो साल 2019 की शुरूआत में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 3 जनवरी को शुरू हुआ था। इसी के साथ यह भी तय हो गया कि काैन से भारतीय बल्लेबाज टेस्ट में ज्यादा कहर ढाने में कामयाब हुए हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने क्रिकेट के इस बड़े फाॅर्मेट में खूब बल्ला चलाया। खासकर ओपनर मयंक अग्रवाल ने। इस साल अग्रवाल का बल्ला खूब चला। उन्होंने भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा रन बटोरने का काम किया। आइए जानें काैन हैं वो टाॅप-5 भारतीय बल्लेबाज जिनके बल्ले से निकले टेस्ट में रन-

 1. मयंक अग्रवाल

1. मयंक अग्रवाल

इस सूची में अग्रवाल का नाम पहले स्थान पर रहा है। अग्रवाल ने 8 मैचों की 11 पारियों में 754 रन बनाए हैं, जो 68.54 की औसत से आए, जिसमें 91 चाैके व 18 छक्के शामिल रहे। इस दाैरान उनके बल्ले से 3 शतक, 2 दोहरे शतक और एक अर्धशतक निकला। अग्रवाल की सर्वश्रेष्ठ पारी 243 रनों की रही जो बांग्लादेश के खिलाफ 14 नवंबर को हुए मैच में निकली थी। उनकी इस पारी में 28 चाैके व 8 छक्के आए थे।

अग्रवाल के बल्ले से इस साल निकली टेस्ट पारियों में रन- 77, 5, 16, 55, 4, 215, 7, 108, 10, 243, 14

2. विराट कोहली

2. विराट कोहली

कप्तान विराट कोहली इस सूची में दूसरे स्थान आए हैं। कोहली ने 8 मैचों की 11 पारियों में 612 रन बनाए हैं, जो 68.00 की औसत से आए, जिसमें 78 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। इस दाैरान उनके बल्ले से 2 शतक, 1 दोहरा शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। कोहली की सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 254 रनों की रही जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर को हुए मैच में निकली थी। उनकी इस पारी में 33 चाैके व 2 छक्के आए थे।

कोहली के बल्ले से इस साल निकली टेस्ट पारियों में रन- 23, 9, 51, 76, 0, 20, 31*, 254*, 12, 0, 136

3. रोहित शर्मा

3. रोहित शर्मा

हिटमैन रोहित शर्मा को इस साल ओपनिंग करने के लिए आजमाया गया जहां वो वनडे-टी20 क्रिकेट की तरह खेलते दिखे। रोहित ने इस साल टेस्ट में भी खूब सुर्खियां बटोरी। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज रहे। कोहली ने 5 मैचों की 6 पारियों में 556 रन बनाए हैं, जो 92.66 की औसत से आए, जिसमें 65 चाैके व 20 छक्के शामिल रहे। इस दाैरान उनके बल्ले से 3 शतक और 1 दोहरा शतक निकला है। रोहित की सर्वश्रेष्ठ पारी 212 रनों की रही जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 नवंबर को हुए मैच में निकली थी। उनकी इस पारी में 28 चाैके व 6 छक्के आए थे।

रोहित के बल्ले से इस साल निकली टेस्ट पारियों में रन- 176, 127, 35, 212, 6, 21

4. चेतेश्वर पुजारा

4. चेतेश्वर पुजारा

मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इस मामले में चाैथे स्थान पर रहे । पुजारा ने 8 मैचों की 11 पारियों में 507 रन बनाए हैं, जो 46.09 की औसत से आए, जिसमें 66 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। इस दाैरान उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। पुजारा की सर्वश्रेष्ठ पारी 193 रनों की रही जो आस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 जनवरी को हुए मैच में निकली थी। उनकी इस पारी में 22 चाैके आए थे।

पुजारा के बल्ले से इस साल निकली टेस्ट पारियों में रन- 193, 2, 25, 6, 27, 6, 81, 58, 54, 55

5. रविंद्र जडेजा

5. रविंद्र जडेजा

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने ना सिर्फ गेंद बल्कि बल्ले से भी टेस्ट में जलवा दिखाया। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें भारतीय रहे। जडेजा ने 8 मैचों की 10 पारियों में 440 रन बनाए हैं, जो 62.85 की औसत से आए, जिसमें 34 चाैके व 10 छक्के शामिल रहे। इस दाैरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं। जडेजा की सर्वश्रेष्ठ पारी 91 रनों की रही जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 अक्तूबर को हुए मैच में निकली थी। उनकी इस पारी में 8 चाैके व 2 छक्के आए थे।

जडेजा के बल्ले से इस साल निकली टेस्ट पारियों में रन- 81, 58, 1*, 16, 30*, 40, 91, 51, 60*, 12

वो 5 क्रिकेटर जिनकी IPL में निकली सबसे खराब किस्मत, एक था धोनी का 'फेवरेट'

Story first published: Wednesday, December 11, 2019, 16:33 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+