नई दिल्ली। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे दौरे पर वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज कर ली है।
Video: विराट के गाला डिनर में धोनी ने गाया.. पल दो पल मेरी जवानी है
इस जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा टेस्ट और वनडे सीरीज जीतने वाले कप्तान बन गये हैं। धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने 13वीं वनडे सीरीज अपने नाम की है। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत दर्ज करने के बाद धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने 64वीं जीत दर्ज की है। धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने कुल 123 मैच खेले हैं।
टी-20 में धोनी ने 47 में से 29 मैच में जीत दर्ज की है, सभी मैच विदेशी जमीन पर खेले गये हैं। धोनी की अगुवाई में इस वर्ष टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में कंगारुओं के खिलाफ सीरीज जीती, बांग्लादेश में एशिया कप अपने नाम किया। जबकि टी-20 विश्वकप में सेमीफाइनल तक अपनी जगह बनायी।
धोनी की अगुवाई में 2015 में विश्वकप में सेमीफाइनल तक अपनी जगह बनायी। सेमीफाइनल में जाने से पहले धोनी की टीम ने लगातार छह मैच जीते। भारत और विदेशी धरती पर धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने सर्वाधिक 191 वनडे मैच खेले हैं जिनमें से 104 में जीत मिली है जबकि 72 मैचो में हार का सामना करना पड़ा है।