Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बोले कोहली.. है इंडिया में नंबर वन बनने की कूबत और जज्बा

कानपुर। आज भारतीय क्रिकेट के लिए काफी अहम दिन है क्योंकि आज भारत अपना 500वां टेस्ट खेल रही हैै। इस ऐतिहासिक खेल का गवाह बना है यूपी के कानपुर शहर का ग्रीनपार्क मैदान। आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है।

इस मैच से पहले टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने कहा कि भारत के पास टेस्ट मैच में फिर से नंबर 1 बनने का अवसर है और उसके अंदर इतनी कूबत है कि वो न्यूजीलैंड को हराकर ये खिताब अपने नाम कर सकता है। टीम में वो सारी खूबियां है जो कि एक नंबर वन की टीम में होनी चाहिए।

कोहली ने कहा कि खिलाड़ियों को आशंकाओँ के बीच में कभी नहीं खेलना चाहिए, वो जब भी मैदान में उतरे तो उनके दिमाग में अपनी पोजिशन के लिए केवल ये बात होनी चाहिए कि भारतीय टीम में आठ-दस साल के लिए अब यह जगह मेरी है। इससे ना केवल खिलाड़ी का खेल सुधरेगा बल्कि उसे मजबूत बनने में मदद भी मिलेगी।

कोहली ने कहा, पूरी टीम बहुत उत्साहित है और सभी अच्छी फॉर्म में हैं। हम विरोधी टीम को रास्ता देने के बजाय चैम्पियन की तरह खेलेंगे और जीतेंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+