चेन्नई। भारत और इंग्लैंड के बीच खेलेे जा रहे 5वें टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन था। आज का खेल खत्म होने तक भारत ने चार विकेट खोकर 391 रन बना लिए हैं। क्रीज पर करुण नायर (71) और मुरली विजय (17) मौजूद हैं। भारत अभी भी मेहमान टीम की ओर से दिए गए लक्ष्य से 86 रन पीछे है।
दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए आज टीम इंडिया ने काफी सधी हुई शुरूआत की। पार्थिव पटेल (71) और लोकेश राहुल की शानदार बैटिंग ने इंडिया को मजबूत किया। आज के दिन के हीरो लोकेश राहुल रहे और उन्होंने शानदार 199 रन बनाए, हालांकि बदकिस्मती से वो अपना दोहरा शतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन आज उन्होंने दमदार खेल दिखाते हुए अपने टेस्ट जीवन का चौथा शतक लगाया।
5th Test. 37.4: M Ali to L Rahul (78), 4 runs, 141/0 https://t.co/sEPaSEtUfU #IndvEng @Paytm
— BCCI (@BCCI) 18 December 2016
पार्थिव के बाद भारत के दो विकेट चेतेश्वर पुजारा (16) और कप्तान कोहली ( 15 रन) पर आउट हो गए, बावजूद इसके राहुल का ताबड़तोड़ खेल जारी रहा। उन्होंने करुण नायर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 161 रन जोड़े। जोस बटलर ने उनका कैच लपका। वह 372 के कुल योग पर पवेलियन लौटे। पुजारा का विकेट बेन स्टोक्स ने और कोहली का विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड ने लिया।
We are here and all set for Super Sunday. Get to Chepauk for an action filled Day 3 #TeamIndia #INDvENG @Paytm Test cricket pic.twitter.com/WS4jwmZ50B
— BCCI (@BCCI) 18 December 2016