चेन्नई। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में इंग्लैंड ने दूसरे दिन 7 विकेट खोकर 344 रन बना लिए हैं।
5वें टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अली के अलावा अंग्रेजों की तरफ से रूट ने अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम को संकट से उबारा। रूट 88 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए और जडेजा के शिकार बने। अंग्रेजों की शुरूआत अच्छी नहीं रही।
खेल के छठें ओवर में ही पहला झटका केटान जेनिंग्स (1) के रूप में लगा। वो तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने निशाना बने। कप्तान एलिस्टर कुक (10) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और रवींद्र जडेजा की गेंद पर 21 के कुल स्कोर पर बोल्ड हो गए। हालांकि कुक ने मैच की पहली ही बॉल पर दो रन लेकर टेस्ट मैचों में अपने 11 हजार रन पूरे कर लिए।
भारत की ओर से जडेजा ने तीन और ईशांत ने एक विकेट झटका। इस मैच के लिए टीम इंडिया में दो बदलाव किए गए हैं। आज के मैच में मुंबई टेस्ट के हीरो जयंत यादव चोटिल होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह अमित मिश्रा को मौका मिला है तो वहीं भुवनेश्वर की जगह ईशांत शर्मा टीम में शामिल हुए हैं। इंग्लैंड की टीम में भी दो बदलाव किए गए हैं। जेम्स एंडरसन की जगह स्टुअर्ड ब्रॉड आए हैं।
मैच शुरू होने से पहले दोनों टीम के प्लेयर्स ने दो मिनट का मौन रखकर तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि भी दी, जयललिता का हाल ही में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।