इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज Live Cricket Score : वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका, बड़ी पारी से चूके गेल
साउथेम्प्टन। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच साउथेम्प्टन में खेला जा रहा है। हालांकि चौथे वनडे मैच में मेजबान टीम ने डकवर्थ लुइस की मदद से 6 रनों से जीत दर्ज कर ली। बारिश से प्रभावित इस मैच में वेस्टइंडीज के दिए 357 रनों के लक्ष्य के बदले इंग्लैंड ने 35.1 ओवर में 258 रन बनाकर मैच जीत लिया और पांच मैचों की इस सीरीज को भी 3-0 से अपने नाम किया था। इंग्लैंड ने अभी तक इस सीरीज में वेस्टइंडीज को हर विभाग में मात दी है।
यहां पढ़ें इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज Live Cricket Score
6:15PM- वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका, बड़ी पारी खेलने से चूके क्रिस गेल आउट। गेल का विकेट डेब्यू कर रहे टॉम कर्रन ने लिया। कर्रन के लिए अफना पहला वनडे विकेट के रूप में गेल को आउट करना बड़ी बात है। फिलहाल गेल 40 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। अब बल्लेबाजी के लिए शाई होप आए हैं। केइल होप और शाई होप से ही वेस्टइंडीज को होप है।
6:12PM- जैक बल के ही सातवें ओवर में क्रिसे गेल ने एक बार फिर से अक्रामक रुख दिखाते हुए लगातार छक्का, चौका और फिर छक्का लगा दिया। गेल आज जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे दर्शकों को और लंबे-लंबे छक्के देखने को मिल सकते हैं। 7 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 52/0, क्रिस गेल 27 गेंदों में 5 छक्कों व 1 चौके की मदद से 40 रन बना चुके हैं।
6:03PM- विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने जैक बॉल के पांचवे ओवर की आखिरी तीनों गेंदों पर छक्कों की हैट्रिक लगा दी। 5 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 29/0, क्रिस गोल (23*) काइल होप (5*)
5:32PM- इंग्लैंड के कप्तना इयॉन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज की कप्तानी जैसन मोहम्मद के हाथों में है। पिछले मैच के शतकवीर एल्विन लुइस और कप्तान जैसन होल्डर नहीं खेल रहे हैं। होल्डर की जगह जैसन मोहम्मद को कप्तानी दी गई है। वहीं इंग्लैंड में भी बदलाव हुआ है। क्रिस वोक्स की जगह टॉम कर्रन आज वनडे में डेब्यू कर रहे हैं।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉनी बैरस्टो, जेसन रॉय, जो रूट, इयोन मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर (कीपर), सैम बिलिंग्स, मोईन अली, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, जेक बॉल, टॉम करीरेन।
विंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रिस गेल, केइल होप, शाई होप (कीपर), मार्लोन सैमुएल्स, जेसन मोहम्मद (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, सुनील एम्ब्रिस, एशले नर्स, जेरोम टेलर, अलजारी जोसेफ, मिगेल कमिंस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
