नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का चौथा दिन भी खराब मौसम के चलते खराब रहा केवल 25.3 ओवर का खेल ही हो सका।इस मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो गई है। इससे पहले तीसरे दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया के छह बल्लेबाज पवेलियन लौटा दिये थे। तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो इस सीरीज में पहला मैच खेल रहे कुलदीप यादव ने उस्मान ख्वाजा को 27 रन पर आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद लंच तक ऑस्ट्रेलिया का एक भी विकेट नहीं गिरा।
मार्कस हैरिस और लूबेशन ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाल लिया। हैरिस ने शानदार 79 रन की पारी खेली। हैरिस को लंच के बाद जडेजा ने बोल्ड किया। इसके बाद तो ऑस्ट्रेलिया के विकेटों का पतन लगातार जारी रहा।ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका शॉन मार्श के तौर पर लगा। मार्कस हैरिस के आउट होने के बाद क्रीज पर आए मार्श जल्द पवेलियन लौट गए। उन्होंने 13 गेंदों में महज 8 रन बनाए।तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मार्नस लाबुशेन अपना पहल अर्धशतक जड़ने से चूक गए। इसके बाद विकेटों का पतना लगातार जारी रहा। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के पास चार विकेट मौजूद थे और ऑस्ट्रेलिया भारत से 386 रन पीछे रहा।
खराब रोशनी और बारिश के कारण के कारण मजबूरन समय से पहले चौथे दिन का खेल समाप्त करना पड़ा। चौथे दिन सिर्फ 25.3 ओवर का ही खेल हो पाया। जिसमें भारत ने मेजबान की पहली पारी को 300 रन पर ऑल आउट करने के बाद उन्हें फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया। स्टंप होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 6 रन बना लिए हैं। ख्वाजा 4 और मार्कस हैरिस 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।