नागपुर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम की। इंदौर वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर भारत सीरीज में अजेय (3-0) बढ़त बनाई थी लेकिन बेंगलुरू में 21 रनों से हार के बाद कोहली का क्लीन स्वीप का सपना अधूरा रह गया था।
गौरतलब है कि बारिश के प्रभावित पहला वनडे भारतीय टीम ने 26 रनों से जीता था। जिसके बाद दूसरा वनडे 50 रनों से जीतकर कंगारुओं को चारो खाने चित कर दिया था।
Live Cricket Score, Final ODI Nagpur: यहां पढ़ें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5 वें वनडे मैच का फुल अपडेट फैक्ट से साथः-
रोहित शर्मा बने मैन ऑफ द मैच, हार्दिक पांड्या को मिला मैन ऑफ द सीरीज का आवॉर्ड
8:48PM- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। भारत ने जीत के लिए मिले 243 रनों के लक्ष्य को 42.5 ओवर में हासिल कर लिया। आखिर में मनीष पांडे ने जेम्स फॉकनर के ओवर में लगातार दो चौके जड़कर भारत को जीत दिला दी। इससे पहले रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में शतक जड़ा। रोहित से पहले अजिंक्य रहाणे भी लगातार चौथी बार अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए।
8:34PM- भारत का तीसरा विकेट गिरा, रोहित के बाद 39 रन बनाकर कोहली आउट। एडम जांपा ने एक ओवर में दो विकेट लिए। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 231/3, अब बल्लेबाजी के लिए हैं मनीष पांडे।
8:30PM- तूफानी पारी खेलकर आउट हुए रोहित शर्मा, जांपा ने लिया विकेट। रोहित शर्मा 109 गेंदों में 125 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके व 5 छक्के लगाए। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं केदार जाधव।
8:20PM- रोहित शर्मा की विस्फोटक पारी, भारत का स्कोर 200 के पार। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 212/1, kohli (33*) Rohit Sharma (117*)
8:12PM- छक्के के साथ रोहित शर्मा ने जड़ा वनडे करियर का 14वां शतक, जीत की तरफ भारत। रोहित शर्मा ने 94 गेंदों में 102 रन बनाए। 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 187/1
8:04PM- रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन पूरे करते ही वनडे में 6000 रन भी पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ इस मुकाम को छूने वाले दुनिया के 53वें और भारत के नौंवे क्रिकेटर बन गए हैं। रोहित शर्मा ने साल 2007 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। इससे पहले रोहित शर्मा के नाम 167 मैचों की 161 पारियों में 5,908 रन दर्ज थे। 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 180/1, रोहित शर्मा (96*) कोहली (22*)
7:38PM- 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 151/1, रोहित शर्मा (76), विराट कोहली (14*)। एक बार फिर से भाारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया की सभी रणनीतियों को ध्वस्त करते हुए जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का कोई भी गेंदबाज अभी तक खासा प्रभावित नहीं कर सका है। जबकि भारत को जीत के लिए केवल
7:18PM- भारत को लगा पहला झटका, रहाणे 61 रन बनाकर आउट। नाथन कुल्टर नाइल ने रहाणे के रूप में भारत को बड़ा झटका दिया है। रहाणे ने 74 गेंदों में 61 रन बनाए। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं भारतीय कप्तान विराट कोहली। 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 124/1, कोहली (0*) रोहित (63*)
7:06PM- रोहित के बाद रहाणे ने भी चौके साथ जड़ी फिफ्टी, भारत की स्थिति बेहद मजबूत। रहाणे ने 64 गेंदों में 53 रन बनाए। ये रहाणे की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चौथी फिफ्टी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 4 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले भारत के कुल तीसरे खिलाड़ी बन गए। रहाणे से पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 4 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
6:59PM- रोहित शर्मा ने जड़ी वनडे करियर की 35वीं फिफ्टी। भारत बेहद मजबूत स्थिति में है। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 105/0, रोहित शर्मा (57*) अजिंक्य रहाणे (48*)। रहाणे और रोहित शर्मा के बीच लगातार तीसरी बार शतकीय साझेदारी हुई है।
6:44PM- 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 79/0, भारतीय ओपनिंग जोड़ी एक बार फिर से कमाल की बल्लेबाजी कर रही है। अजिंक्य रहाणे एक बार फिर से फिफ्टी की तरफ हैं तो वहीं रोहित शर्मा भी रहाणे के पीछे लगे हैं। रोहित शर्मा (37*) रहाणे (42*)
6:25PM- 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 43/0, रोहित शर्मा (19*) अजिंक्य रहाणे (24*), रोहित शर्मा ने अपनी 42वीं पारी में भारत में 2000 रन पूरे कर लिए हैं। पावर प्ले में भारत ने अच्छी बल्लेबाजी की हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने इतने ही समय नें बिना कोई विकेट गंवाए 60 रन बनाए थे।
6:05PM- रोहित शर्मा ने लगातार 14 गेंदें खाने के बाद चौके के साथ खाता खोला। हालांकि पांचवें ओवर की आखिरी दोनों गेदों में पर रोहित शर्मा ने लगातार दो चौके जड़ प्रेशर जरूर खत्म किया होगा। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 21/0, रोहित शर्मा (8*) अजिंक्य रहाणे (13*)
5:45PM- जीत के लिए 243 रनों के लक्ष्य की पीछा करने उतरी टीम इंडिया, रोहित-रहाणे क्रीज पर। पैट कमिंस ने कराया पहला ओवर। रहाणे ने तीसरी गेंद पर शानदार चौका लगाया। आपको बता दें कि अजिंक्य रहाणे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले तीन मैचों में लगातार फिफ्टी जड़कर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की है। अगर रहाणे आज एक और फिफ्टी बना देते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 4 फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
5:02PM- ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए दिया 243 रनों का लक्ष्य, भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए इसके अलावा बुमराह को 2 व भुवनेश्वर कुमार, केदार जाधव व हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से केवल डेविड वार्नर ने अर्धशत (53) बनाया। बाकी सभी बल्लेबाज 50 के आंकड़े से पहले ही पवेलियन लौट गए। भुवनेश्वर कुमार ने पारी के आखिरी ओवर की आखिरी दो गेंदों में लगातार 2 विकेट झटके। पहले 50वें ओवर की पांचवी गेंद पर फॉकनर रन आउट हुए उसके बाद भुवनेश्वर ने पारी की आखिरी गेंद पर नाथन कु्टर नाइल को 0 पर बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। हालांकि जिस तरह से ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने शुरुआत की थी उससे लगा कि स्कोर 300 के पार जाएगा लेकिन भारतीय स्पिनर्स ने कमाल कर प्रदर्शन किया। और अंत में विकेट के लिए तरस रहे भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलिया का 9वां विकेट गिरा दिया।
4:52PM- बुमराह ने झटका कंगारुओं का सातवां विकेट, 20 रन बनाकर वेड आउट। 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने मैथ्यू वेड को रहाणे के हाथों कैच लपकवाकर पवेलियन भेज दिया। वेड ने 18 गेंदों में 20 रन बनाए। अब बल्लेबाजी के लिए पैट कमिंस।
4:27PM- ऑस्ट्रेलिया की हालत खस्ता, बुमराह ने स्टोइनिस को भेजा पवेलियन। यहां से ऑस्ट्रेलिया सम्मानजनक स्कोर तक पहंचना चाहेंगी। भारतीय गेंदबाजों ने आज कमालका प्रदर्शन दिखाया है। ऐसे में अगर कंगारू 250 के आस पास का स्कोर बना लेते हैं तो सम्मानजनक स्कोर होगा। स्टोइनिस 63 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए।
4:23PM- आधी ऑस्ट्रेलियाई टीम पवेलियन लौटी, अक्षर ने हेड को किया बोल्ड। अक्षर पटेल ने एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई टीम की बड़ी साझेदारी तोड़ते हुए भारत को सफलता दिलाई है। ट्रैविस हेड अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे। फिलहाल 42 रन बनाकर बोल्ड हो गए। अब बल्लेबाजी के लिए विकेट कीपर मैथ्यू हेड। 44 ओर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 210/5, मार्कस स्टोइनिस (46*) हेड (3*)
3:45PM- 35 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 168/4, मार्कस स्टोइनिस (27*) ट्रैविस हेड (24*)
3:35PM- केदार जाधव ने शानदार गेंदबाजी की। अपने 10 ओवर के स्पेल में उन्होंने 48 रन देकर के स्टीव स्मिथ का विकेट झटका। 33 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 162/4, ट्रैविस हेड (22*) मार्कस स्टोइनिस (24*)
3:10PM- भारतीय स्पिनर्स ने बरपाया कंगारुओं पर कहर, अक्षर ने हैंड्सकॉम्ब को किया आउट। पिछले मैच में फ्लॉप रहने वाले अक्षर ने अब तक शानदार गेंदबाजी की है। 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट झटके हैं अक्षर पटेल ने। हैंड्सकॉम्ब ने 17 गेंदों में 13 रन बनाए। अब बल्लेबाजी के लिए हैं मार्कस स्टोइनिस। 27 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 129/4, स्टोइनिस (5*) हेड (8*)
3:02PM- लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई पारी, अक्षर ने वार्नर को किया आउट। 23वें ओवर की दूसरी गेंद पर मनीष पांडे ने शानदार कैच लपका। वार्नर ने 62 गेंदों में 53 रन बनाए। अब बल्लेबाजी के लिए हैं ट्रैविस हेड।
2:50PM- वार्नर ने जड़ी फिफ्टी, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार। ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, जाधव ने स्मिथ को किया आउट। वार्नर के फिफ्टी जड़ते ही अगली गेंद पर केदार जाधव ने स्टीव स्मिथ को LBW आउट कर पवेलियन भेज दिया। स्मिथ ने 25 गेंदों में 16 रन बनाए। अब बल्लेबाजी के लिए हैं पीटर हैंड्सकॉम्ब।
फैक्टः- ये एक संयोग ही है कि आज क्रिकेट खेलने वाले एशिया के सभी देश (अफगानिस्तान को छोड़कर) मैच खेल रहे हैं। जहां भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ तो वहीं पाकिस्तान श्रींलंका के साथ। बांग्लादेश दक्षिण अफ्रीका के साथ खेल रहा है।
2:38PM- भारतीय स्पिनर्स ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी पर काफी हद तक अंकुश लगाकर रखा है। एक छोर से कुलदीप यादव तो दूसरी छोर से पार्ट टाइम बॉलर केदार जाधव ने वार्नर और स्मिथ को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया है। 18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 94/1, वार्नर (47*) स्मिथ (13*) अब गेंदबाजी के लिए अक्षर पटेल को लगाया गया है।
2:18PM- पांड्या ने दिलाई भारत को पहली सफलता, फिंच 32 रन बनाकर आउट। पांड्या ने भारत को सही समय पर विकेट दिलाया है। बुमराह ने शानदार कैच लपका। सीरीज में पहली बार फिंच फिफ्टी बनाने से चूके। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ। स्मिथ ने आत ही पांड्या की गेंद पर चौका जड़ दिया। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 71/1, वार्नर (34*) स्मिथ (5*)
2:10PM- वापर प्ले में बुमराह खासे महंगे साबित हुए। जिसके बाद पावर प्ले का आखिरी ओवर कोहली ने हार्दिक पांड्या को दिया। बुमराह ने 4 ओवर में 34 रन खर्च कर दिए। कुल मिलाकर पावर प्ले में ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की। 10 ओवर के बाद स्कोर 60/0, डेविड वार्नर (29*) एरॉन फिंच (31*)
1:51PM- पारी का दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह ने मेडन कराया। हालांकि बाद में फिंच ने पारी के तीसरे ओवर में बुमराह को लगातार दो चौके जड़ दिए। 5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 21/0, डेविड वार्नर (10*) एरॉन फिंच (11*)
1:31PM- ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग शुरू, बल्लेबाजी के लिए आए पिछले मैच से शतकवीर डेविड वार्नर साथ मे हैं एरॉन फिंच। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने पहला ओर कराया। भुवी ने सधी हुई गेंदबाजी की और केवल 2 रन खर्च किए।
1:05PM- भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टीम में तीन बदलाव किए हैं। उमेश यादव, मोहम्मद शमी और यजुवेंद्र चहल की जगह पर भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को दोबारा टीम में शामिल किया गया है। कोहली ने टॉस हारने के बाद कहा कि इस मैदान से अच्छी यादें जुड़ी हैं। हमने 350 का टार्गेट हासिल किया था।
1:02PM- ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम में केवल एक बदलाव हुआ है। बीमार केन रिचर्डसन की जगह जेम्स फॉकनर को शामिल किया है।
12:20PM- फैक्ट-