धर्मशाला। अपनी नैसर्गिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में मशहूर धर्मशाला के मैदान में आज भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है।भारत ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। भारत की ओर से विराट कोहली ने नाबाद 85 रन बनाए।
कोहली ने एक बार फिर से शानदार पारी खेली। कोहली ने एक बनाए। न्यूजीलैंड ने 43.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे।
टॉम लाथम और टिम साउदी की शानदार हाफ सेन्चुरी की मदद से न्यूजीलैंड ने ODI सीरीज के पहले मैच में भारत को जीत के लिए 191 रन का टारगेट दिया है।
सोना-चांदी रखते हैं आपकी सेहत का भी ख्याल इसलिए...
न्यूजीलैंड की पूरी टीम 43.5 ओवर में 190 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से अमित मिश्रा और वनडे डेब्यू करने वाले हार्दिक पांड्या ने 3-3 विकेट लिए।
पहली बार वनडे खेल रहे हार्दिक पांड्या ने मेहमानों के नाक में दम कर दिया है, उन्होंने 29 रन देकर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। टीम में हार्दिक पांड्या को पहली बार वनडे टीम में मौका दिया गया है। टीम इंडिया का ये 900वां वनडे मैच है। मैच में एक वक्त ऐसा भी था जब मेहमान टीम के 7 खिलाड़ी 65 के स्कोर पर पवेेलियन लौट चुुके थे।
दोनों ही टीम की पूरी कोशिश होगी कि वो जीत से आगाज करे, हालांकि जहां टीम इंडिया के हौंसले न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज से जीतकर काफी बुलंद हैं, वहीं दूसरी ओर मेहमानों की पूरी कोशिश होगी कि वो वनडे में अपने टेस्ट सीरीज का बदला मेजबानों से लें।
जब ट्रंप ने लोहान के लिए कहा...वो बिस्तर पर काफी हसीन साबित होंगी...
.@hardikpandya7 receives his ODI cap from former India captain @therealkapildev @Paytm ODI Trophy #INDvNZ pic.twitter.com/oaYbb416b8
— BCCI (@BCCI) 16 October 2016
टीमें : भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जयंत यादव, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, उमेश यादव, मनदीप सिंह और केदार जाधव ।
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बाउल्ट, डोग ब्रेसवैल, एंटोन डेविक, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, जेम्स नीशम, ल्यूक रोंची (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, रौस टेलर और बी.जे.वॉटलिंग (विकेटकीपर)