न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप चैंपियन बना ऑस्ट्रेलिया

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर रविवार को आईसीसी विश्व कप-2015 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

2015 का क्रिकेट विश्वकप ऑस्ट्रेलिया के नाम। एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने पांचवी बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है।

ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा, डेविड वार्नर 45 रन बनाकर आउट, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 13.4 ओवर के बाद 67 रन पर 2 विकेट हुआ ।

न्यूजीलैंड के 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम का पहला विकेट सिर्फ 2 रन पर गिर गया। फिंच बिना खाता खोले बोल्ट ने पवेलियन भेजा

न्यूजीलैंड की टीम 45 ओवर में 183 रन पर ऑल आउट हो गई और इस तरह ऑस्ट्रेलिया को इस खिताब को एक बार फिर जीतने के लिए 184 रन का आसान लक्ष्य हासिल करना है।

बुरी तरह लड़खड़ाई न्यूजीलैंड की टीम। ताबड़तोड़ गिरे 3 विकेट। स्कोर 151/6

तीन विकेट गंवाने के बाद टेलर-इलियट कीवी पारी संभालने में जुटे हैं। टीम ने 26 ओवरों में 100 रन बना लिया है।

आपको बताते चलें कि 40 वर्षो के विश्व कप इतिहास में छह बार सेमीफाइनल तक पहुंचने के बावजूद पहली बार फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड की टीम चार बार की चैम्पियन आस्ट्रेलिया को मात देकर अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी।

सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को बेहद रोमांचक मुकाबले में मात देकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में प्रवेश किया है, जबकि आस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में मौजूदा चैम्पियन भारत को हराया। दोनों टीमों ने फाइनल के लिए कोई परिवर्तन नहीं किया है तथा सेमीफाइनल में विजेता रहीं टीमों के साथ ही वे फाइनल में उतरी है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम ने कहा, "जीत की गारंटी तो नहीं दे सकते, लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाले हैं। पिच बहुत अच्छी है और हमें पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रशंसकों का समर्थन मिल रहा है। फाइनल बहुत शानदार होने वाला है।"

टीमें

आस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, एरॉन फिंच, स्टीवन स्मिथ, माइकल क्लार्क (कप्तान), शेन वाटसन, ग्लेन मैक्सवेल, ब्रैड हैडिन (विकेटकीपर), जेम्स फॉल्कनर, मिशेन जानसन, मिशेल स्टार्क, जोस हाजेलवुड।

न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, ब्रेंडन मैक्लम (कप्तान), केन विलियमसन, रॉस टेलर, ग्रांट इलियट, कोरी एंडरसन, ल्यूक रोंची (विकेटकीपर), डेनियल विटोरी, मैट हेनरी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।

Story first published: Sunday, March 29, 2015, 10:28 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+