For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हैदराबाद टेस्ट मैच: कोहली-विजय का शतक, भारत पहले दिन 356/3 रन

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पहली इनिंग में तीन विकेट खोकर 356 रन बना लिए।

नई दिल्ली। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पहली इनिंग में तीन विकेट खोकर 356 रन बना लिए।

खास बातें

  • इस मैच में विराट कोहली ने टेस्ट करियर की 16वीं सेन्चुरी लगाई।
  • विराट ने अपने 100 रन 130 बॉल पर पूरे किए।
  • जिसमें उन्होंने 10 चौके भी लगाए।
  • भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट मैच: मुरली विजय ने ठोंका करियर का 9वां शतक
  • मुरली विजय 108 रन बनाकर आउट हुए।
  • मुरली विजय ने इस मैच में टेस्ट करियर का नौंवा शतक लगाया।
  • उन्होंने अपने 100 रन 149 बॉल पर पूरे किए।
  • बांग्लादेश के खिलाफ ये दूसरा शतक है।
  • इससे पहले उन्होंने जून 2015 में फतुल्ला में 150 रन बनाए थे।
  • पुजारा 83 रन पर आउट, शतक से चूके
  • पुजारा और विजय ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 178 रन की पार्टनरशिप की।
  • मुरली और पुजारा ने दोनों ने लोकेश राहुल के आउट होने के बाद सधी हुई बैटिंग की।
  • दोनों ने अर्धशतक ठोंके और भारत की पारी को संभाला।
  • मुरली विजय ने अपने टेस्ट करियर की 15वीं फिफ्टी लगाई।
  • उन्होंने अपने 50 रन 82 बॉल पर पूरे किए, इस दौरान उन्होंने 7 चौके भी लगाए
  • जबकि पुजारा ने टेस्ट करियर की 12वीं फिफ्टी लगाई।
  • उन्होंने अपने 50 रन 108 बॉल पर पूरे किए।
  • बांग्लादेश ने भारत को शुरुआती झटका दिया है।
  • सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (2 रन ) को तस्किन अहमद ने बोल्ड कर दिया।
  • रहाणे की वापसी हुई है जबकि करूण नायर को नहीं मिला मौका।
  • 9वां टेस्ट मैच भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं।
  • इसमें भारत ने 6 में जीत दर्ज की, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे।
  • दोनों देशों के बीच आखिरी टेस्ट जून, 2015 में हुआ था, जो ड्रॉ रहा था।
  • दोनों टीमों के बीच ये 9वां टेस्ट मैच है।
  • जहां टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ इस इकलौते टेस्ट को जीतने के इरादे से उतरी है
  • वहीं बांग्लादेश की भी पूरी कोशिश होगी कि वो भारत को अच्छी चुनौती दे।

टीमें

भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, इशांत शर्मा

बांग्लादेश : मुश्फिकुर रहमान (कप्तान विकेटकीपर), सौम्य सरकार, तमीम इकबाल, मोमिनुल हक, महमुदुल्लाह, शाकिब अल-हसन, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, तस्किन अहमद, कमरुल इस्लाम रब्बी।

    Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
    Other articles published on Nov 13, 2017
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+