मुंबई टेस्ट में अंग्रेजों का निकला दम, टीम इंडिया ने 36 रनों से जीता वानखेड़े
मुंबई। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच एक इनिंग और 36 रन से जीत कर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।
लाइव अपडेटस
- चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 55.3 ओवरों में 195 रनों पर ढेर हो गई।
- आज अश्विन केे आगे अंग्रेजों की एक नहींं चली, अश्विन ने इस पारी में छह विकेट लिए।
- उन्होंने पहली पारी में भी छह विकेट अपने नाम किए थे।
- इस मैच में कुल 12 विकेट अपने नाम किए।
- इससे पहले चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने दूसरी इनिंग में 6 विकेट खोकर 182 रन बना लिए हैं।
- वो भारत की पहली पारी के स्कोर से अब भी 49 रन पीछे है।
- टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 631 रन बनाए थे।
- उसे पहली पारी के आधार पर 231 रनों की बढ़त मिली थी।
- दिन का खेल खत्म होने तक जॉनी बेयर्सट्रो 50 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
- जैक बॉल (2) का विकेट गिरने के साथ ही दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा की गई।
- इंग्लैंड की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज कप्तान एलिस्टर कुक (18), कीटन केंट जेनिंग्स (0), जोए रूट (77), मोईन अली (0), बेन स्टोक्स (18) और बॉल रहे।
- भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जड़ेजा ने दो-दो विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार और जयंत यादव को एक-एक विकेट मिला।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
