For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी-20 Cricket Score: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 6 रनों से हराकर पहली बार जीती टी20 सीरीज

तिरुवनंतपुरम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला गया। जहां भारत ने न्यूजीलैंड को 6 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। ये पहली बार है जब भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई टी20 सीरीज जीती है। बता दें कि पहले मैच में रोहित शर्मा और शिखर धवन की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रनों से हराया था। लेकिन दूसरे मैच में भारत की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और उसे 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे मैच में कीवी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने तूफानी शतक लगाया था। लेकिन भारत की तरफ से विराट कोहली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं रहा।

यहां पढ़ें भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टी20 Live Cricket Score:-

जसप्रीत बुमराह को शानदार स्पैल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। यही नहीं, सीरीज में धमाकेदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 67 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 61 रन ही बना सकी।

11:05PM- भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 6 रनों से हराकर पहली बार जीती टी20 सीरीज

10:52PM- न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा, टॉम ब्रूस रन आउट, स्कोर 48/6

10:39PM- न्यूजीलैंड की हाल खस्ता, कुलदीप ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन, 5 ओवर के बाद स्कोर 36/4

10:38PM- न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा, विलियमसन हुए रन आउट, 4.3 ओवर के बाद स्कोर 28/3

10:35PM- 4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 26/2

10:27PM- 2 ओवर के बाद स्कोर 11/2, बुमराह का शानदार ओवर, केवल 3 रन और एक विकेट झटका।

10:24PM- बुमराह ने मुनरो को भेजा पवेलियन, न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा, स्कोर 8/2

10:20PM- भुवनेश्वर ने पहले ही ओवर में दिलाई भारत को सफलता, गुप्टिल को किया बोल्ड।

10:17PM- जीत के लिए 68 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड

10:08PM- भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए दिया 68 रनों का लक्ष्य

10:05PM- आधी भारतीय टीम पवेलियन लौटी, सैंटनर के सनसनीखेज कैच ने मनीष पांडे को भेजा पवेलियन

10:02PM- 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 61/4

9:56PM- भारत का चौथा विकेट गिरा, श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर आउट। सोढ़ी ने लिया विकेट।

9:48PM- भारत को लगा तीसरा झटका, कप्तान कोहली 13 रन बनाकर आउट

9:43PM- धवन के बाद अगली ही गेंद पर रोहित शर्मा भी हुए साउदी का शिकार

9:40PM- भारत को लगा बड़ा झटका, शिखर धवन 6 रन बनाकर आउट। टिम साउदी ने लिया विकेट।

9:34PM- भारतीय बैटिंग शुरू, क्रीज पर आए रोहित-धवन। ट्रेंट बोल्ट के पहले ही ओवर में बने 7 रन।

9:17PM- न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। अक्षर पटेल की जगह मनीष पांडे और मोहम्मद सिराज की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।

टीम इंडिया प्लेइंग इलेवनः- रोहित, धवन, कोहली, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्रूस, ग्लेन फिलिप्स (कीपर), हेनरी निकोल्स, कॉलिन डे ग्रैंडहाम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।

9:05PM- 9:15 पर होगा टॉस, साढ़े 9 बजे शुरू होगा मैच, 8-8 ओवर खेलेंगी दोनों टीमें। नए नियमों के मुताबिक अब 4 गेंदबाज 2-2 ओवर करा सकते हैं।

8:50PM- खुशखबरी! बारिश रुक गई है। अगला इंस्पेंक्शन 9 बजे होगा। 5 ओवरों का खेल कम हो सकता है।

8:00PM- बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। अगर मैच 10.15 बजे तक शुरू हुआ तो 5 ओवर का मैच होगा। अगर तब तक बारिश होती रही तो मैच रद्द हो जाएगा। ये भी बता दें कि अब से हर 7 मिनट में एक ओवर की कटौती शुरू हो गई है। इस मैदान का ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है। मैदान पर सुपरसॉपर भी मौजूद हैं। अगर बारिश रुकती है तो एक अच्छा मैच देखने को मिल सकती है।

6:52PM- बारिश रुक गई है। भारतीय खिलाड़ी मैदान पर फुटबॉल खेल रहे हैं। अगर दोबारा बारिश शुरू नहीं हुई तो टॉस कुछ ही देर में हो सकता है।

6:35PM- टॉस अपने निर्धारित समय पर नहीं हो सका है। क्योंकि बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिस तरह से हल्की बारिश पिछले काफी समय से हो रही है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि तिरुवनंतपुरम में अपना पहला टी20 होना मुश्किल है।

बता दें कि भारत ने न केवल मैच जीता है बल्कि पहली बार न्यीजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने में कामयाब हुई है। आपको ये भी बता दें कि ग्रीनफील्ड स्टेडियम में साल 1988 के बाद कल एक बार फिर से अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला गया। यही नहीं इस मैदान पर पहली बार कोई इंटरनेशनल टी20 मैच हुआ। इसी के साथ ग्रीनफील्ड टी20 मैच खेले जाने वाला भारत का 50 वां स्टेडियम बन गया।

विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया काफी अच्छी फॉर्म में चल रही है, लेकिन न्यूजीलैंड ने पहले वनडे और फिर टी-20 सीरीज में उसे कड़ी टक्कर दी थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+