LIVE INDvSA केपटाउन टेस्ट का दूसरा दिन: पांड्या की धमाकेदार पारी, 209 पर सिमटी टीम इंडिया
केप टाउन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। खेल के पहले दिन भारत ने भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 286 रनों पर ऑल आउट कर दिया।
एक बार को लगा कि भारत ने अफ्रीका को सही मौके पर ऑल आउट कर दिया लेकिन जब भारत की बैटिंग शुरू हुई तो सब गणित फेल हो गए। भारत पहले दिन का खेल खत्म होने तक 28 के स्कोर पर 3 बड़े विकेट गंवा चुका है। जिसमें ओपनर शिखर धवन (13), मुरली विजय (1) और कप्तान विराट कोहली (5) आउट होकर पवेलियन जा चुके हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत का स्को था- 28/3, पुजारा 5 रन और रोहित शर्मा 0 पर नाबाद थे।
LIVE Cricket Score (दूसरा दिन):
- दूसरा दिन भारत जहां 209 रनों पर आऑलआउट हो गई वहीं दक्षिण अफ्रीका के दो विकेट भी गिर चुके हैं।
- केपटाउन टेस्ट : पांड्या की धमाकेदार पारी के बावजूद पहली पारी में 209 पर सिमटी टीम इंडिया
- केपटाउन टेस्ट : शतक से चूके हार्दिक पांड्या, टीम इंडिया 199/9
- टीम इंडिया को आठवां झटका, मोर्नी मोर्केल को मिली सफलता
- केपटाउन टेस्ट: पांड्या और भुवनेश्वर की सधी पारी, चाय काल तक टीम इंडिया 185/7
- केपटाउन टेस्ट : हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी से संभली टीम इंडिया, हार्दिक ने शानदार अर्धशतक लगाया है।
- रिद्धिमान साहा को डेल स्टेन ने शून्य के स्कोर पर पगबाधा आउट किया, साहा 8 गेंदों में खाता भी नहीं खोल पाए
- आर अश्विन को फिलेंडर ने किया आउट
- लंच तक भारत का स्कोर 76/4, पुजारा (26*) अश्विन (12*), अफ्रीका से 210 रन पीछे।
- भारत को लगा चौथा झटका, 11 रन बनाकर रोहित शर्मा आउट, 57 के स्कोर पर भारत ने अपना चौथा विकेट खो दिया।
- अफ्रीका की घातक गेंदबाजी, संभलकर खेल रहे हैं रोहित शर्मा-पुजारा। 27वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत का स्कोर 50 के पार पहुंचा है। रोहित शर्मा 55 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- दूसरे दिन का खेल शुरू, क्रीज पर रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा मौजूद। दूसरे दिन का पहला ओवर मेडन गया। रोहित शर्मा अभी भी 11 गेंदों का सामना करने के बाद 0 पर हैं।
IND vs SA केपटाउन टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म, भारत 28/3, दक्षिण अफ्रीका पहली पारी 286
बता दें कि पूरे साल (2017) एक भी सीरीज न हारने वाले टीम इंडिया के सामने दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती है। मौजूदा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन टीम इंडिया और नंबर दो दक्षिण अफ्रीका के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। घरेलू पिचों पर बड़ी से बड़ी टीमों को धूल चटाने वाली टीम इंडिया को अफ्रीका में एक भी सीरीज में जीत हासिल नहीं हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
