INDvSA 2nd T20: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 1-1 से बराबर
सेंचुरियन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। जहां अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान जेपी ड्युमिनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जहां अफ्रीकी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ तो वहीं भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह शरदुल ठाकुर को टीम में शामल किया गया। टेस्ट सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6 मैचों की वनडे सीरीज में 5-1 से हराकर इतिहास रचा था। भुवनेश्वर कुमार के शानदार पांच विकेट हॉल की मदद से टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई थी।
LIVE CRICKET SCORE:-
- धोनी और पांडे की ताबड़तोड़ पारी भारत के काम नहीं और अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से भारत को हरा दिया। अब केपटाउन में सीरीज का फैसला होगा।
- 141 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा, मिलर 5 रन बनाकर आउट
- दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा, 30 गेंदों में 69 रन बनाकर क्लासेन आउट। उनादकट ने लिया विकेट।
- क्लासेन ने 22 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, मजबूत स्थिति में दक्षिण अफ्रीका
- 38 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा, 26 रन बनाकर रीजा हेंड्रिक्स आउट
- 24 के स्कोर पर उनादकट ने दिलाई भारत को पहली सफलता, स्मुट्स 2 रन बनाकर आउट। 4 ओवर के बाद स्कोर 24/1
भारतीय पारी-
- एमएस धोनी 28 गेंदों में 52 और मनीष पांडे 48 गेंदों में 79 रन बनाकर नाबाद रहे।
- भारत ने अफ्रीका को जीत के लिए दिया 189 रनों का लक्ष्य। धोनी ने जड़ी करियर की दूसरी फिफ्टी।
- मनीष पांडे ने 33 गेंदों में जड़ी दूसरी टी20 फिफ्टी। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 124/4
- 90 के स्कोर पर भारत को लगा चौथा झटका, सुरेश रैना 30 रन बनाकर आउट
- मनीष पांडे की तूफानी बैटिंग, शमसी के एक ओवर में बटोरे 19 रन। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 85/3
- 45 के स्कोर पर भारत को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट
- 44 के स्कोर पर भारत को लगा दूसरा झटका, 14 गेंदों में 24 रन बनाकर शिखर धवन आउट। डुमिनी ने लिया विकेट।
- दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर गिरा भारता का विकेट, रोहित 0 पर आउट। डाला ने लिया विकेट।
- क्रिस मोरिस ने पहला ओवर मेडन कराया है। धवन को काफी दिक्कत हुई खेलने में।
- दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
- भारतीय टीम (प्लेइंग इलेवन)- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), सुरेश रैना, मनीष पांडे, हार्दीक पांड्या, एमएस धोनी (कीपर), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, युजवेंद्र चहल, शरदुल ठाकुर।
- दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन)- जे जे स्मुट्स, रीज़ा हेन्ड्रिक्स, जेपी ड्यूमिनी (कप्तान), डेविड मिलर, फरहान बेहार्डियन, हेनरिक क्लासेन (कीपर), क्रिस मॉरिस, एडिल फेहलुकवेओ, डेन पेटर्सन, जूनियर डाला, तबरेज शमसी।
Story first published: Thursday, February 22, 2018, 0:58 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
