
केपटाउन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 6 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला गया। जहां भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 124 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज में बढ़त बना ली है। ये पहली बार है जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका में लगातार तीन वनडे मैच जीते हैं। जीत के बाद ये सुनिश्चित हो गया है कि भारत पहली बार दक्षिण अफ्रीका में कोई वनडे सीरीज नहीं हारेगा। पहला वनडे 6 विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा था।
LIVE CRICKET SCORE:-
दक्षिण अफ्रीकी पारी-
भारतीय पारी-