केपटाउन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व निर्णायक मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला गया। जहां भारत ने रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।
बता दें कि लंबे दौरे पर दक्षिण अफ्रीका गई भारतीय टीम के लिए शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने टेस्ट सीरीज 1-2 से गंवा दी। हालांकि आखिरी टेस्ट मैच जीतने के बाद से भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत ने वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को पहली बार उसके घर में 5-1 से हराकर सीरीज जीतकर इतिहास रचा था।
LIVE CRICKET SCORE:-
दक्षिण अफ्रीकी पारी-
भारतीय पारी-