For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जोहानिसबर्ग टेस्ट, दूसरा दिन:194 रनों पर सिमटी दक्षिण अफ्रीका, टीम इंडिया की दूसरी पारी शुरू

जोहानिसबर्ग। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच बुधवार से जोहानिसबर्ग में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। पहले दिन भारतीय टीम विराट कोहली (54) और चेतेश्वर पुजारा (50) के अर्धशतक की बदौलत पहली पारी में 187 रन ही बना पाई।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भुवनेश्वर कुमार ने दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दे दिया। बता दें कि 2-0 से सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया आखिरी मैच में सम्मान की जंग जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी है।

विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में तीन बदलाव हुए हैं। रोहित शर्मा की जगह अजिंक्य रहाणे की टीम में वापसी हुई है। वहीं अश्विन की जगह भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई है।


LIVE CRICKET SCORE:-

दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी

  • बढ़िया गेदबाजी के बदौलत भारतीय टीम ने तीसरे टेस्‍ट मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका को 194 रनों पर समेट लिया।
  • टी टाइम के बाद 65.5 ओवर में दक्षिण अफ्रीका 194 रन पर ऑलआउट हो गई।
  • दक्षिण अफ्रीका को 7 रन की बढ़त मिली है।
  • हाशिम अमला ने सर्वाधिक 61 रन बनाए।
  • वहीं भारत की ओर से बुमराह ने 5 विकेट और भुवनेश्‍वर कुमार ने तीन विकेट लिए।
  • चाय टाइम के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट पर 175 रन बना लिए है।
  • इससे पहले हाशिम अमला (61) और वर्नोन फिलेंडर (35) रन बनाकर आउट हो गए।
  • दक्षिण अफ्रीका को 5 झटके लग चुके है। हाशिम अमला 43 और क्विंटन डिकॉक 1 रन बनाकर क्रीज पर डटे है।
  • एबी डिविलियर्स 5 रन बनाकर और फाफ डु प्‍लेसिस 8 रन बनाकर आउट हो गए।
  • लंच तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 81/3, अमला-डिविलियर्स क्रीज पर
  • ईशांत ने दिया अफ्रीका को तीसरा झटका, रबाडा 30 रन बनाकर आउट। 30 ओवर के बाद अफ्रीका का स्कोर 80/3
  • भुवनेश्वर ने दिया अफ्रीका को दूसरा झटका, एल्गर 4 रन बनाकर आउट।
  • पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 6/1

Story first published: Friday, January 26, 2018, 6:46 [IST]
Other articles published on Jan 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+