जोहानिसबर्ग। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच बुधवार से जोहानिसबर्ग में खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। पहले दिन भारतीय टीम विराट कोहली (54) और चेतेश्वर पुजारा (50) के अर्धशतक की बदौलत पहली पारी में 187 रन ही बना पाई।
जवाब में दक्षिण अफ्रीका भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की बदौलत 194 रनों पर ढेर हो गई। अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 7 रनों की बढ़त हासिल हुई। अफ्रीका की तरफ से पहली पारी में हाशिम अमला ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। वहीं भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 5 और भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटके।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 42 रन बना लिए। भारत का पहला विकेट पार्थिव पटेल (16) के रूप में गिरा
LIVE CRICKET SCORE:-