जोहानिसबर्ग टेस्ट: शमी के 5 विकेट के बदौलत टीम इंडिया ने 63 रनों से जीत दर्ज जीता आखिरी टेस्ट
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट जोहानिसबर्ग टेस्ट में भारत ने जीत हासिल की है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 63 रनों से हराकर तीसरे टेस्ट में जीत हासिल कर ली। इस जीत में सबसे ज्यादा श्रेय रहा भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी का रहा, शमी ने 5 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की कमर तोड़ दी और पूरी टीम 177 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 73.3 ओवर में 177 रन पर समाप्त हुई। जीत के लिए 241 रन का लक्ष्य था। आज दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट पर 17 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन एक के बाद एक कर विकेट गिरते रहे। डीन एल्गर और हाशिम अमला ने शतकीय साझेदरी की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज को 2-1 से जीत लिया है।
पहले दिन भारतीय टीम विराट कोहली (54) और चेतेश्वर पुजारा (50) के अर्धशतक की बदौलत पहली पारी में 187 रन ही बना पाई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की बदौलत 194 रनों पर ढेर हो गई।
अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 7 रनों की बढ़त हासिल हुई। अफ्रीका की तरफ से पहली पारी में हाशिम अमला ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। वहीं भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 5 और भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटके। वहीं भारत ने दूसरी पारी में अजिंक्य रहाणे की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 247 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य रखा।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफ्रीका वे एक विकेट खोकर 17 रन बनाए। हालांकि पिच को लेकर विवाद के कारण मैच जल्दी समाप्त करना पड़ा।
LIVE CRICKET SCORE:-
- टीम इंडिया को एक और सफलता, बुमराह ने डी कॉक को किया एलबीडब्लू
- भारत को मिली चौथी सफलता, ड्यू प्लेसिस 2 रन बना आउट
- 56 ओवर के बाद अफ्रीका का स्कोर 133/1
- टीम इंडिया का मैच में वापसी, बुमराह ने झटका डिविलियर्स का विकेट
- हाशिम अमला के आउट होने के बाद एबी डिविलियर्स बल्लेबाजी करने उतरे
- टीम इंडिया को मिली दूसरी सफलता, हाशिम अमला 52 रन बना आउट
- हाशिम अमला ने भी जड़ा पचासा, 52 ओवर में दक्षिण अफ्रीका 124/1
- 48 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका स्कोर 114/1
- डीन ऐलगर ने जड़ा अर्द्ध शतक, हाशिम अमला भी पचासे के करीब
- दक्षिण अफ्रीका की मैच में पकड़ मजबूत, 41 ओवर में स्कोर 100/1
- चौथे दिन का खेल शुरू, भारत को जीत के लिए चाहिए 9 विकेट
- बारिश के कारण मैच में देरी। 2 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा मैच।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
