oi-Amit Kumar
जोहांसबर्ग। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 6 वनडे मैचों की सीरीज का चौथा वनडे जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। 6 वनडे मैचों की सीरीज में भारत 3-0 से आगे है। डरबन में खेला गया पहला वनडे 6 विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा था। वहीं तीसरे वनडे में भी भारत ने एकतरफा मुकाबले में 124 रनों से हराकर सीरीज में 3-0 की बढ़त बनाई थी। ये पहला मौका है जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका में लगातार तीन वनडे जीते और पहली बार अफ्रीकी धरती पर कोई सीरीज नहीं गवाएगा।
LIVE CRICKET SCORE:-
दक्षिण अफ्रीकी पारी-
- दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराया।
- मिलर और क्लेसन की शानदार बल्लेबाजी।
- अफ्रीका को लगातार झटके, 19 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 121 हुआ अफ्रीका का स्कोर।
- बारिश के बाद मैच शुरू, अफ्रीका को 202 रनों का लक्ष्य। 28 ओवर का खेल होगा। अब दक्षिण अफ्रीका को 124 गेंदों में अब 159 रन बनाने हैं। तीन गेंदबाज 6-6 ओवर करा सकते हैं जबकि दो गेंदबाज 5-5 ओवर करा सकते हैं।
- 43 के स्कोर पर बुमराह ने दिलाई भारत को पहली सफलता, मार्करम 22 रन बनाकर आउट।
- अफ्रीका की तेज शुरुआत, अमला-मार्करम क्रीज पर
भारतीय पारी-
- भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए दिया 290 रनों का लक्ष्य
- 282 के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा, भुवनेश्वर कुमार 5 रन बनाकर आउट
- 262 के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा, हार्दिक पांड्या 9 रन बनाकर आउट
- 247 के स्कोर पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौटी, श्रेयस अय्यर 18 रन बनाकर आउट
- 210 के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा, 8 रन बनाकर रहाणे आउट। एन्गिडी ने लिया विकेट।
- 206 के स्कोर पर भारत को लगा तीसरा झटका, शिखर धवन 109 रन बनाकर आउट
- खेल शुरू, धवन और रहाणे क्रीज पर
- बारिश के कारण रुका मैच, शिखर धवन के शतक से भारत का स्कोर 200/2
- 100वें मैच में शिखर धवन ने जड़ा शतक, भारत का स्कोर 200 के करीब। ये धवन का 13वां वनडे शतक है।
- 178 के स्कोर पर भारत को लगा दूसरा झटका, विराट कोहली 75 रन बनाकर आउट। क्रिस मोरिस ने लिया विकेट।
- शिखर धवन के बाद विराट कोहली ने भी जड़ी फिफ्टी
- 100वें मैच में शिखर धवन ने जड़ी 26वीं फिफ्टी, कोहली की शानदार बैटिंग
- भारत को लगा पहला झटका, फिर सस्ते में आउट हुए रोहित शर्मा
- भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भरतीय टीम में केवल एक बदलाव हुआ है। केदार जाधव की जगह श्रेयस अय्यर को मौका दिया गया है। भारतीय प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैः-
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, एमएस धोनी (कीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रित बूमराह। - वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम में एबी डिविलियर्स की वापसी हुई है। अफ्रीकी प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-
हाशिम अमला, एडेन मार्कम (कप्तान), जीन-पॉल ड्यूमिनी, एबी डिविलियर्स, हेनरिक क्लासेन (कीपर), डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, एंडील फेहलुकवेओ, कागीसो रबादा, लुंगिसानी एन्गिडी, मॉर्ने मॉर्केल।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Saturday, February 10, 2018, 15:59 [IST]
Other articles published on
Feb 10, 2018