For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSA सेंचुरियन वनडे: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर रचा इतिहास, 5-1 से जीती सीरीज

सेंचुरियन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 6 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। भारत ने ये मैच 8 विकेट से जीतकर 6 मैचों की सीरीज 5-1 से अपने नाम कर ली। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में केवल एक बदलाव हुआ। टीम में भुवनेश्वर कुमार की जगह शरदुल ठाकुर को मौका दिया गया। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम में चार बदलाव हुए थे। क्रिस मोरिस, इमरान ताहिर, बेहार्डियन और खाया जोंडो की टीम में वापसी हुई थी।


LIVE CRICKET SCORE-

भारतीय पारी-

  • सीरीज में 558 रन बनाने वाले कप्तान कोहली को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीद चुना गया।
  • भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर रचा इतिहास, 5-1 से जीती सीरीज
  • विराट कोहली ने 82 गेंदों में जड़ा 35वां वनडे शतक।
  • 80 के स्कोर पर भारत को लगा दूसरा झटका, शिखर धवन 18 रन बनाकर आउट। एन्गिडी ने लिया विकेट।
  • भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट

अफ्रीकी पारी-

  • 204 के स्कोर पर ऑल आउट हुई दक्षिण अफ्रीका, भारत को 205 रनों का लक्ष्य
  • 192 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का 9वां विकेट गिरा, ताहिर 2 रन बनाकर आउट
  • 187 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा, 20 रन बनाकर मोर्केल बने पांड्या का शिकार
  • 151 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा, फिफ्टी लगाकर जोंडो आउट। चहल ने लिया विकेट।
  • 142 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा, कुलदीप ने मोरिस को किया आउट।
  • 136 के स्कोर पर आधी अफ्रीकी टीम पवेलियन लौटी, ठाकुर ने बेहार्डियन को भेजा पवेलियन
  • 135 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा, बुमराह ने क्लासेन को किया आउट।
  • 105 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा, चहल ने डिविलियर्स को किया बोल्ड
  • 43 के स्कोर पर ठाकुर ने झटका दूसरा विकेट, मार्करम 24 रन बनाकर आउट
  • 23 के स्कोर पर शरदुल ठाकुर ने दिलाई भारत को पहली सफलता, अमला 10 रन बनाकर आउट
  • भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
    भारतीय टीम (प्लेइंग इलेवन)- शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी (कीपर), शरदुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बूमराह, युजवेंद्र चहल।
  • दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन)- हाशिम अमला, एडेन मार्करम (कप्तान), एबी डिविलियर्स, खाया जोंडो, फरहान बेहार्डियन, हेनरिक क्लासेन (कीपर), क्रिस मोरिस, एंडिल फहलुकवेओ, इमरान ताहिर, मॉर्ने मॉर्केल, लुंगिसानी एन्गिडी।

Story first published: Friday, February 16, 2018, 23:30 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+