For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत बनाम श्रीलंका: धर्मशाला वनडे में श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे

धर्मशाला। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला गया। टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज भी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी लेकिन शुरुआत खराब रही। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। रोहित शर्मा पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं लेकिन उन्हें कप्तानी का काफी अच्छा अनुभव है क्योंकि आईपीएल में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस तीन बार (सबसे ज्यादा) खिताब जीत चुकी है। हालांकि वे भारत को अपनी कप्तानी में पहला मैच नहीं जिता पाए। भारत श्रीलंका से 7 विकेट से हार गया।

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 113 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और सिर्फ 38.1 ओवरों में 112 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही पिच पर रुककर खेल सके और अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। धोनी ने सबसे ज्यादा (65) रनों की पारी खेली। टीम के 5 खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल सके। श्रीलंका की तरफ से लकमल ने (4), प्रदीप (2), मैथ्यूज, धनंजया, पतिराना, परेरा ने 1-1 खिलाड़ी को आउट किया।

जीत के लिए 113 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलका ने उपल थरंगा के 49 रनों की बदौलत 20.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिया।

टीम इंडिया प्लेइंगल इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, कुलदीप यादव, एमएस धोनी (कीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, यजुवेंद्र चहल।

श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: उपुल थरंगा, दानुस्का गुनाथिलका, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेल (विकेटकीपर), एसेला गुणारत्ने, थिसारा परेरा (कप्तान), सचिथ पाथिराना, अकीला धनंजया, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप।

Story first published: Sunday, December 10, 2017, 17:55 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+