For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSL कोलकाता टेस्ट: चौथे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में भारत का स्कोर 171/1, बनाई 49 रनों की बढ़त

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज कोलकाता के इडेन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।

कोलकाता। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गुरुवार से कोलकाता के इडेन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। हालांकि बारिश खेल में बाधा बनी हुई है। श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांडीमल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बता दें कि टीम इंडिया श्रीलंका पर जीत का क्रम कायम रखने उतरेगी, जबकि श्रीलंकाई टीम पहले की हार को भुलाकर इस सीरीज को जीतने का हर संभव प्रयास करेगी।

अगस्त में भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरा किया था। वेस्टइंडीज को उसके घर में धूल चटाकर टीम इंडिया श्रीलंका पहुंची थी। जहां भारत ने पहले तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में मेजबान टीम का सफाया किया फिर पांच मैचों की वनडे सीरीज और फिर एकमात्र टी20 में हराया था। उसके बाद से विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज जीती हैं।

वहीं श्रीलंका की बात करें तो जब से क्रिकेट के दो दिग्गज कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने संन्यास लिया है तब से श्रीलंका क्रिकेट के बुरे दिन चल रहे हैं। उन्होंने अभी हाल में केवल पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था लेकिन उसके बाद उन्हें वनडे और टी20 में मुंह की खानी पड़ी थी।

भारत बनाम श्रीलंका, पहला टेस्ट कोलकाता- यहां पढ़ें चौथे दिन का फुल अपडेटः-

4:34PM- चौथे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में भारत का स्कोर 171/1, बनाई 49 रनों की बढ़त। केएल राहुल और चेतेश्वर पुजारा नाबाद क्रीज पर हैं।

4:18PM- भारत को लगा पहला झटका, शतक से चूके धवन 94 रन बनाकर आउट। स्कोर 166/0

3:50PM- अर्धशतक जड़ने के बाद शिखर धवन की तेज बैटिंग। भारत बिना कोई विकेट खोए 20 रनों की बढ़त बना चुका है। स्कोर 142/0

2:58PM- लोकेश राहुल ने जड़ी फिफ्टी, शिखर धवन की शानदार बल्लेबाजी, भारत का स्कोर 86/0 (दूसरी पारी में)

1:50PM- 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर दूसरी पारी में 36/0, शिखर धवन 15 लोकेश राहुल 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। श्रीलंका की बढ़त अभी भी 86 रनों की है।

12:53PM- 294 पर ऑल आउट हुई श्रीलंका की पहली पारी, मिली 122 रनों की बढ़त

12:42PM- हेराथ की अर्धशतकीय पारी, श्रीलंका की बढ़त 100 के पार पहुंची, स्कोर 289/8

11:25AM- पहली पारी में 100 रनों की बढ़त की ओर श्रीलंका, 8 विकेट गिरे। 72 ओवर के बाद स्कोर 254/8

10:02AM- श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा, शमी ने कप्तान चांडीमल को 28 के स्कोर पर भेजा पवेलियन। स्कोर 201/7

9:55AM- श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, भुवी ने सनका को 0 के स्कोर पर भेजा पवेलियन।

9:45AM- 200 के स्कोर पर श्रीलंका का पांचवा विकेट गिरा, शमी ने डिकवेला को भेजा पवेलियन। कोहली ने लपका कैच।

9:25AM- चौथे दिन का खेल शुरू, पहली पारी में बढ़त की ओर श्रीलंका। 48 ओवर के बाद स्कोर 168/4


भारत बनाम श्रीलंका, पहला टेस्ट कोलकाता- यहां पढ़ें तीसरे दिन का फुल अपडेटः-

4:08PM- खराब लाइट की वजह से जल्दी समाप्त हुआ तीसरे दिन का खेल, श्रीलंका 165/4, पहली पारी के आधार पर श्रीलंका भारत से अभी भी मात्र 7 रन पीछे है जबकि उसके 6 विकेट बचे हुए हैं। डिकवेला (14*) और चांडीमल (13*) रन बनाकर नाबाद हैं।

3:26PM- श्रीलंका को लगा चौथा झटका, एंजेलो मैथ्यूज 52 रन बनाकर आउट। उमेश यादव ने झटका दूसरा विकेट। 40 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 138/4

3:15PM- श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, एंजेलो मैथ्यूज ने जड़ी फिफ्टी

3:12PM- श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, फिफ्टी बनाकर थिरिमाने उमेश का शिकार, कोहली ने लपका शानदार कैच। स्कोर 133/3

2:55PM- थिरिमाने के अर्धशतक के श्रीलंका मजबूत, विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज। मैथ्यूज भी 35 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब दबाव भारतीय गेंदबाजों पर है। स्कोर 124/2, भारत से पहली पारी के आधार पर श्रीलंका अभी भी 48 रन पीछे है।

1:12PM- श्रीलंका बेहद संभलकर बल्लेबाजी कर रही है। स्कोर 50 के पार पहुंच चुका है। 14 ओवर का बाद स्कोर 51/2, क्रीज पर एजेलो मैथ्यूज और लाहिरू थिरिमाने क्रीज पर हैं।

12:35PM- भुवी ने झटका श्रीलंका का दूसरा विकेट, समरविक्रमा 23 रन बनाकर आउट।

12:27PM- भुवनेश्वर कुमार ने दिलाई भारत को पहली सफलता, करुनारत्ने 8 रन बनाकर आउट।

12:15PM- बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंका की तेज शुरुआत। करुनारत्ने और सदीरा आए बल्लेबाजी के लिए।

11:25AM- 172 के स्कोर पर समाप्त हुई भारत की पहली पारी, भारत की तरफ से पुजारा ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। अंत में मोहम्मद शमी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तेजी से 22 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। उमेश यादव 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

11:06AM- भारत का 9वां विकेट गिरा, भुवनेश्वर कुमार 13 रन बनाकर आउट

10:50AM- भारत का आठवां विकेट गिरा, जडेजा के बाद साहा 29 रन बनाकर आउट।

10:45AM- भारत का सातवां विकेट गिरा, रविंद्र जडेजा 22 रन बनाकर आउट।

9:35AM- भारत का छठा विकेट गिरा, चेतेश्वर पुजारा 52 रन बनाकर हुए आउट।

9:15AM- तीसरे दिन का खेल शुरू। चेतेश्वर पुजारा और साहा ने शुरू की पारी। 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 79/5, चेतेश्वर पुजारा ने चौके के साथ अर्धशतक पूरा कर लिया है। अब भारत की सारी उम्मीदें पुजारा और साहा पर होंगी।


भारत बनाम श्रीलंका, पहला टेस्ट कोलकाता- यहां पढ़ें दूसरे दिन का फुल अपडेटः-

2:35PM- बारिश के कारण रद्द हुआ दूसरे दिन का खेल, भारत का स्कोर 74/5, चेतेश्वर पुजारा 47* (102) साहा 6*(22)

11:05PM- बारिश के कारण रुका मैच, भारत का स्कोर 74/5, चेतेश्वर पुजारा 47*, साहा 6* रन बनाकर क्रीज पर।

10:25AM- 50 के स्कोर पर आउट हुए आर अश्विन, आधी भारतीय टीम पवेलिन लौटी। अश्विन शनाका की गेंद पर मात्र 4 रन बनाकर आउट हुए। 26 ओवर के बाद स्कोर 50/5

9:41AM- सस्ते में पवेलियन लौटे रहाणे। 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर शनका ने अजिंक्य रहाणे को आउट किया। रहाणे ने 21 गेंदों में मात्र 4 रन बनाए। भारत का चौथा विकेट गिर चुका है। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं आर अश्विन।

9:15AM- दूसरे दिन का खेल शुरू, रहाणे-पुजारा की सधी हुई बैटिंग।


पहले दिन का खेल खत्म, भारत 17/3, चेतेश्वर पुजारा *(43) अजिंक्य रहाणे 0*(5)

4:20PM- पहले दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी गई है। भारत का स्कोर 17/3, चेतेश्वर पुजारा *(43) अजिंक्य रहाणे 0*(5) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। बता दें कि खराब लाइट की वजह से खेल को जल्दी समाप्त किया गया।

3:30PM- लकमल के आगे भारतीय शेर हुए ढेर, कोहली भी 0 पर हुए आउट। सुरंगा लकमल ने अभी तक घातक गेंदबाजी का परिचय दिया है। टी ब्रेक के बाद लकमल ने एक भी रन नहीं बनने दिया और कोहली को 0 पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। लकमल आज सही लय और लेंथ के हिसाब से गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक अपने 5 ओवर में एक भी रन न देकर 3 विकेट झटके हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर 17/3

2:30PM- बारिश के कारण फिर रुका खेल, भारत के दो विकेट गिरे। भारतीय ओपनिंग जोड़ी पवेलियन लौट चुकी है। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं कप्तान विराट कोहली। 8.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 17/2

1:50PM- खेल की पहली ही गेंद पर भारत को केएल राहुल के रूप में बड़ा झटका लगा है। सुरंगा लकमल की गेंद पर राहुल विकेट के पीछे कैच दे बैठे। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं चेतेश्वर पुजारा।

भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, वृध्दिमान साहा (कीपर), रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): दीमुथ करूनारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल (कप्तान), निरोशन डिकवेला (कीपर), दसुन शानक, दिलरूवान परेरा, रंगाना हेराथ, सुरंगा लकमल, लाहिरू गमगे।

1:02PM- श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला। भारत पांच गेंदबाजों के साथ खेल रहा है। आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी खेल रहे हैं। इसके अलावा मुरली विजय की जगह शिखर धवन के साथ केएल राहुल भारत के लिए ओपनिंग करेंगे। डेढ़ बजे खेल शुरू होगा और 3 बजकर 30 मिनट पर टी ब्रेक होगा। खेल 5 बजकर 30 मिनट तक खेला जा सकता है।

11:30AM- बारिश का खलल जारी, लंच ब्रेक के बाद 12:10 होगा अगला इंस्पेक्शन।

10:00AM- बारिश से गीला हुआ ईडन, कोयला जलाकर सुखाई जा रही है पिच, नहीं हो सका टॉस। बारिश रुक-रुक कर हो रही है। एक बार कवर लगभग पूरी तरह हट गए थे लेकिन बारिश फिर से होने लगी।

9:15AM- श्रीलंका की टीम मेजबान भारत के खिलाफ ईडन गार्डंस स्टेडियम में 5 गेंदबाजों के साथ उतरेगी और टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे।

9:05AM- कोलकाता में पिछले काफी समय से बारिश हो रही है। ऐसे में मैच का प्रभावित होना संभव है। अभी तक टॉस नहीं हुआ है। कुल मिलाकर खेल देरी से शुरू होगा।

Story first published: Sunday, November 19, 2017, 16:35 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+