मोहाली। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच मोहाली में खेला गया। जहां भारत ने श्रीलंका को 141 रनों से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ भारत सीरीज में 1-1 से बराबरी पर आ गया है। बता दें कि धर्मशाला में खेले गए पहले मैच में भारत को मुंह की खानी पड़ी थी। श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय टीम ताश के पत्तों क तरह बिखरती नजर आई। धर्मशाला में हुए पहले वनडे मैच में 7 विकेट की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब रोहित शर्मा की अगुवाई में खेल रही टीम की नजर सीरीज बचाने पर है। भारत इस साल एक भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं हारा है और इस रिकॉर्ड को बनाए रखना चाहेगा।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत धीमी रही। हालांकि बाद में शिखर धवन ने शानदार अर्धशतकीय पारी (68 रन) खेलकर भारत को तेज शुरुआत दी। लेकिन उसके बाद जो हुआ वो देखने काबिल था। धीमी शुरुआत करने वाले रोहित ने महज 115 गेंदों में शतक जमा दिया। हालांकि 40 ओवर तक रोहित ने शतक जमाया था लेकिन उसके बाद जो हुआ वो इतिहास था। रोहित ने महज 36 गेंदों में अगला शतक पूरा कर तीसरी बार दोहरा शतक जड़ा। पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच रहे सुरंगा लकमल के एक ओवर में रोहित शर्मा ने लगातार चार छक्के जड़ श्रीलंकाई गेंदबाजी को तहस नहस कर दिया। रोहित शर्मा ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209, श्रीलंका के खिलाफ 2014 में 264 और अब श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में दोहरा शतक जड़ा।
रोहित के अलावा भारत के लिए अपना दूसरा वनडे खेल रहे श्रेयस अय्यर ने तूफानी अंदाज में 70 गेंदों में 88 रनों की पारी खेली।
जीत के लिए 393 रनों के लक्ष्य की पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 251 रन ही बना सकी। हालांकि इस बीच एंजिलो मैथ्यूज ने जरूर अपना शतक पूरा किया। भारत की तरफ से चहल ने तीन, बुमराह ने दो, भुवी, पांड्या, सुंदर ने एक-एक विकेट झटका।
भारत (प्लेइंग इलेवन):- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, एमएस धोनी (कीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, यजुवेंद्र चहल।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन):- दानुस्का गुनाथिलका, उपुल थरंगा, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (कीपर), एसेला गुणारत्ने, थिसारा परेरा (कप्तान), सचित पाथरीना, सुरंगा लकमल, अकिला दानंजय, नुवान प्रदीप।
11:02AM- श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
10:55PAM- आज भारत की तरफ से वाशिंगटन सुंदर अपना डेब्यू कर रहे हैं।
We have a new kid on the block. Washington Sundar is all set to make his ODI debut here in Mohali #TeamIndia #INDvSL pic.twitter.com/VxquVkgSIa
— BCCI (@BCCI) December 13, 2017
इन रिकार्ड्स पर रहेगी नजर