भारत बनाम श्रीलंका: विराट ब्रिगेड के आगे चित हुए श्रीलंकाई चीते, सीरीज में बनाई 2-0 से अजेय बढ़त
कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो में खेला गया। भारत ने चौथे दिन ही मैच जीतकर सीरज अपने नाम कर ली। भारत ने पहली पारी 622/9 पर घोषित कर दी थी। जिसके बाद श्रीलंका की टीम पहली पारी में केवल 183 रन ही बना सकी और ऑल आउट होकर पवेलियन लौट गई।
भारत ने श्रीलंका को फॉलो ऑन दिया। जिसके बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में शनादार खेल दिखाते हुए तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस ने शानदार शतक लगाया। मेंडिस 110 रन बनाकर पांड्या का शिकार हुए। इससे पहले उपल थरंगा को उमेश यादव ने 2 रनों के स्कोर पर बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया था।
पढ़ें चौथे दिन का LIVE अपडेटः-
- भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रविंद्र जडेजा ने 10 विकेट लिए।
- भारत ने इसी के साथ लगातार 8वीं टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया है।
- श्रीलंका को पारी व 53 रनों से हराकर भारत ने सीरीज पर किया 2-0 से कब्जा
- श्रीलंका का 10वां विकेट गिरा, प्रदीप को अश्विन ने किया आउट
- 384 के स्कोर पर पांड्या ने लिया श्रीलंका का 9वां विकेट, जीत से एक कदम दूर भारत
- 343 के स्कोर पर श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा, 17 रन बनाकर डि सिल्वा आउट, जडेजा ने लिया 5वां विकेट
- श्रीलंका को लगा सातवां झटका, परेरा आउट, जीत से 3 विकेट दूर भारत
- श्रीलंका को लगा छठा झटका, मैथ्यूज 36 रन बनाकर आउट
- 310 के स्कोर पर आधी श्रीलंकाई टीम पवेलियन लौटी, 141 रन बनाकर दिमुथ आउट
- लंच के बाद खेल शुरू, बड़े स्कोर की तरफ दिमुथ, मैथ्यूज की शानदार बैटिंग
- लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने बनाए 302/4, मैथ्यूज-दिमुथ डटे
- मैथ्यूज-दिमुथ की शानदार बैटिंग, श्रीलंका का स्कोर 300 के पार
- 241 के स्कोर पर श्रीलंका को लगा चौथा झटका, कप्तान चांडीमल सस्ते में आउट, जडेजा ने लिया विकेट
- 238 के स्कोर पर श्रीलंका को लगा तीसरा झटका, अश्विन ने पुष्पकुमारा को किया बोल्ड
- दिमुथ की शानदार बैटिंग जारी, जड़ा करियर का छठा शतक
- चौथे दिन का खेल शुरू, शतक के करीब दिमुथ
- दिमुथ करुनारत्ने 92* और मलिंदा पुष्पकुमारा 2 रन बनाकार नाबाद क्रीज पर मौजूद
- तीसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका ने दूसरी पारी में बनाए 209/2, भारत से 230 रन पीछे थी श्रीलंका की टीम।
जानना जरूरी हैः-
- भारत ने श्रीलंका को फॉलो ऑन दिया
- 183 के स्कोर पर ऑल आउट हुई श्रीलंका की पहली पारी, भारत से 439 रन पीछे
- भारत ने पहलील पारी 622/9 के स्कोर पर घोषित की
- भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
- भारतीय टीम प्लेइंग इलेवनः- शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, हार्दिक पांड्या, वृध्दिमान साहा (कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।
- श्रीलंका टीम प्लेइंग इलेवनः- दिमूथ करुनारत्ने, उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, दिनेश चांडीमल (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिक्वेला (कीपर), रंगना हेराथ, दिलरुवान पेरेरा, मलिंडा पुष्पाकुमारा, नुवान प्रदीप।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
