oi-Amit
पल्लेकल। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच पल्लेकेले में खेला जा रहा है। भारत ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने पहला मैच 304 रनों के बड़े अंतराल से जीता था तो वहीं दूसरा मैच पारी व 53 रनों के अंतराल से जीता था।
विराट कोहली के नेतृत्व में ये भारतीय टीम की लगातार 8वीं सीरीज जीत है। इस मैच में जडेजा की जगह चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि कोलंबो टेस्ट में आईसीसी नियमों के उल्लंघन के चलते जडेजा को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है।
पहले दिन भारत के ओपनर बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए बड़ी पारी खेली। केएल राहुल शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने 85 रनों की रिकॉर्ड अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि उसके बाद शिखर धवन ने शानदार शतक लगाकर भारत को पहली पारी में एक बड़े स्कोर की तरफ ढकेल दिया। हालांकि ओपनर बल्लेबाजों के अलावा पहले दिन कोई भी भारतीय बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी नहीं खेल पाया।
दूसरे दिन के खेल का LIVE अपडेटः-
श्रीलंका दूसरी पारीः-
- दिमुथ 12* मलिंदा 0* नाबाद क्रीज पर
- दूसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका का स्कोर दूसरी पारी में 19/1, भारत से 333 रन
- फिर फ्लॉप हुए थरंगा, उमेश यादव ने 7 के स्कोर पर किया बोल्ड
- भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, बल्लेबाजी करने उतरे दिमुथ-थरंगा
(श्रीलंका पहली पारी, दूसरा दिना)
- 135 के स्कोर पर ऑल आउट हुई श्रीलंका की टीम, अश्विन ने लिया 10वां विकेट, कुलदीप ने झटके 4 विकेट
- 135 के स्कोर पर श्रीलंका का 9वां विकेट गिरा, कुलदीप ने विश्ना को बोल्ड कर झटके 4 विकेट
- आउट, श्रीलंका का 8वां विकेट गिरा, कुलदीप यादव ने पुष्पकुमारा को क्लीन बोल्ड किया, आगे बढ़ कर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे पुष्पकुमारा
- 125 के स्कोर पर अश्विन ने चांडीमल को चलता किया।
- अश्विन थोड़ी धीमी गेंदबाजी कर रहे हैं, जिसे श्रीलंकाई बल्लेबाज संभल कर खेल रहे हैं।
- 107 के स्कोर पर श्रीलंका को लगा छठा झटका, चाइनामैन कुलदीप ने लिया दूसरा विकेट, परेरा 0 पर आउट
- 101 के स्कोर पर आधी श्रीलंकाई टीम पवेलियन लौटी, डिक्वेला बने कुलदीप का शिकार
- टी ब्रेक तक श्रींलंका का स्कोर 61/4, डिक्वेला-चांडीमल क्रीज पर
- 38 के स्कोर पर लड़खड़ाई श्रीलंकाई पारी, पांड्या ने दूसरे ही ओवर में मैथ्यूज को किया आउट
- 38 के स्कोर पर गिरा श्रीलंका का तीसरा विकेट, 18 रन बनाकर मेंडिस रन आउट
- 23 के स्कोर पर श्रीलंका की फ्लॉप बैटिंग जारी, 4 रन बनाकर करुनारत्ने बने शमी का दूसरा शिकार
- 14 के स्कोर पर श्रीलंका को लगा शुरुआती झटका, फिर फ्लॉप हुए थरंगा, 5 रन बनाकर आउट, शमी ने लिया विकेट
- 487 पर ऑलआउट हुई भारतीय टीम, 108 रन बनाकर पांड्या आउट
- लंच तक भारत का स्कोर 487/9, तूफानी शतक लगाकर पांड्या नाबाद
- पांड्या ने जड़ा तूफानी शतक, लगाए 7 गगनचुंबी छक्के, 86 गेंदों में बनाया शतक
- भारत का 9वां विकेट गिरा, 8 रन बनाकर शमी हुए आउट
- पांड्या की फिफ्टी से बड़े स्कोर की तरफ भारत
- 401 के स्कोर पर भारत का आठवां विकेट गिरा, 26 रन बनाकर कुलदीप यादव आउट, स्कोर 400 पार
- पांड्या-कुलदीप की शानदार बल्लेबाजी, भारत का स्कोर 400 के पार
- दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही लगा भारत को झटका, साहा 16 रन बनाकर आउट
- दूसरे दिन का खेल शुरू, साहा-पांड्या ने पारी को आगे बढ़ाया
- साहा 13 रन बनाकर और पांड्या 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
भारत की पहली पारी (पहला दिन का हाईलाइट)
- पहले दिन भारत ने 329 रन बनाकर 6 विकेट खो दिए।
- कोहली के बाद अश्विन को विश्वा फर्नांडो ने 31 के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन भेजा।
- कप्तान कोहली अर्धशतक बनाने से चूक गए, उन्हें 42 के निजी स्कोर पर संदाकन ने आउट किया।
- रहाणे 17 रन बनाकर आउट हुए उन्हें पुष्पकुमारा ने बोल्ड किया।
- चेतेश्वर पुजारा 8 रन ही बना सके और संदाकन के शिकार बने।
- शिखर धवन 119 रन बनाकर आउट, धवन का विकेट भी पुष्पकुमारा ने लिया।
- केएल राहुल 85 रन बनाकर आउट हुए उनका विकेट पुष्पकुमारा ने लिया।
जानना जरूरी हैः-
- रविंद्र जडेजा की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया।
- भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
- भारतीय टीम प्लेइंग इलेवनः- शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, हार्दिक पांड्या, वृध्दिमान साहा (कीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।
- श्रीलंका टीम प्लेइंग इलेवनः- दिमूथ करुनारत्ने, उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिक्वेला (कीपर), दिलरुवान पेरेरा, मलिंदा पुष्पाकुमारा, लक्षण संदाकन, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, August 13, 2017, 9:24 [IST]
Other articles published on
Aug 13, 2017