For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत बनाम श्रीलंका: श्रीलंका को पारी व 171 रनों से हराकर भारत ने रचा इतिहास

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच पल्लेकल में खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। पढ़ें मैच का लाइव अपडेट। 

पल्लेकल। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच पल्लेकल में खेला गया। भारत ने ये मैच तीसरे ही दिन पारी व 171 रनों से जीत लिया। भारत की तरफ से शिखर धवन व हार्दिक पांड्या ने शतक लगाया।

भारत ने पहली बार विदेशी जमीन पर सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया है। कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने पहला मैच 304 रनों के बड़े अंतराल से जीता था तो वहीं दूसरा मैच पारी व 53 रनों के अंतराल से जीता था।

विराट कोहली के नेतृत्व में ये भारतीय टीम की लगातार 8वीं सीरीज जीत है। इस मैच में जडेजा की जगह चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को शामिल किया गया था। गौरतलब है कि कोलंबो टेस्ट में आईसीसी नियमों के उल्लंघन के चलते जडेजा को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया था।

पढ़ें तीसरे दिन के खेल का LIVE अपडेटः-

श्रीलंका दूसरी पारी (तीसरा दिन):-

  • भारत ने श्रीलंका को पारी व 171 रनों से हराकर किया क्लीन स्वीप।
  • श्रीलंका का 10वां विकेट गिरा, अश्विन ने कुमारा को किया बोल्ड।
  • 168 के स्कोर पर श्रीलंका को लगा 9वां झटका, डिक्वेला को उमेश ने किया आउट, जीत से एक विकेट दूर भारत।
  • 166 के स्कोर पर श्रीलंका का 8वां विकेट गिरा, संदाकन को शमी ने किया आउट, जीत से दो विकट दूर भारत
  • 138 के स्कोर पर श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा, जीत से तीन कदम दूर भारत
  • हार की कगार पर श्रीलंका, 118 के स्कोर पर अश्विन ने मैथ्यूज को किया आउट बनाए 35 रन।
  • 104 के स्कोर पर आधी श्रीलंकाई टीम पवेलियन लौटी, कुलदीप ने चांडीमल को किया आउट
  • लंच के बाद खेल शुरू, मैथ्यूज-चांडीमल ने श्रीलंका को संभाला
  • भारत के नाम रहा पहला सेशन, लंच तक श्रीलंका 82/4, 270 रन पीछे
  • 39 के स्कोर पर लड़खड़ाई श्रीलंकाई पारी, 4 विकेट गिरे, मेंडिस 12 रन बनाकर आउट, शमी ने झटका दूसरा विकेट।
  • 34 के स्कोर पर श्रीलंका को लगा तीसरा झटका, पुष्पकुमारा 1 रन बनाकर आउट, शमी ने लिया विकेट।
  • तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही 26 के स्कोर पर श्रीलंका को लगा झटका, दिमुथ आउट, अश्विन ने लिया विकेट
  • दिमुथ 12* मलिंदा 0* नाबाद क्रीज पर
  • दूसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका का स्कोर दूसरी पारी में 19/1, भारत से 333 रन

जानना जरूरी हैः-

  • रविंद्र जडेजा की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया।
  • भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
  • भारतीय टीम प्लेइंग इलेवनः- शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, हार्दिक पांड्या, वृध्दिमान साहा (कीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।
  • श्रीलंका टीम प्लेइंग इलेवनः- दिमूथ करुनारत्ने, उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिक्वेला (कीपर), दिलरुवान पेरेरा, मलिंदा पुष्पाकुमारा, लक्षण संदाकन, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा।

पहले दिन भारत के ओपनर बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए बड़ी पारी खेली। केएल राहुल शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने 85 रनों की रिकॉर्ड अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि उसके बाद शिखर धवन ने शानदार शतक लगाकर भारत को पहली पारी में एक बड़े स्कोर की तरफ ढकेल दिया।

हालांकि ओपनर बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या के हरफनमौला प्रदर्शन ने भारत को पहली पारी में 487 रनों पर पहाड़ जैसे स्कोर पर लाकर खड़ा कर दिया। हार्दिक पांड्या ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पहला तूफानी शतक जड़ा। पांड्या ने महज 86 गेंदों में शानदार रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ दिया। भारत ने पहली पारी में 487 रन बनाए।

जवाब में श्रीलंका की पारी महज 135 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से चाइनामैन कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

352 रनों की बड़ी बढ़त देखते हुए भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन के लिए आमंत्रित किया। जिसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 13 ओवर में एक विकेट खोकर (रंगनाा हेराथ, 7 रन) 19 रन बना लिए थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+