For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSL भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, सीरीज पर 2-1 से कब्जा

विशाखापत्तनम। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी व निर्णायक मैच डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम में खेला गया। सीरीज का पहला मैच श्रीलंका ने तो वहीं दूसरा मैच भारत ने बड़े अंतराल से जीता था। विराट कोहली को शादी के चलते आराम दिए जाने के बाद टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में हैं।

धर्मशाला में खेले गए पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद भारतीय टीम ने मोहाली में दूसरे मैच में शानदार वापसी की और कप्तान रोहित शर्मा ने न केवल तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की बल्कि वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज बने जिनके नाम 3 दोहरे वनडे शतक जुड़ गए। फिलहाल रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम में केवल एक बदलाव हुआ है और वाशिंगटन सुंदर की जगह कुलदीप यादव की वापसी हुई है। वहीं श्रीलंका में लाहिरू थिरिमाने की जगह सदीरा समरविक्रमा टीम में शामिल हुए हैं।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के लिए दुनस्का गुनाथिलका ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन बुमराह के हाथों केच आउट हो गए। गुनाथिलका ने 13 रन बनाए।

हालांकि इसके बाद थरंगा ने जमकर भारतीय तेज गेंदबाजों की परीक्षा ली और तूफानी अंदाज में अपनी फिफ्टी पूरी कीष 17 ओवर में श्रीलंका ने केवल एक विकेट खोकर 100 रन बनाए। थरंगा तेजी से रन बना रहे थे लेकिन धोनी के सामने एक गलती कर बैठे और कुलदीप की गेंद को बाहर निकलकर मारने की कोशिश में स्टंप आउट हो गए।

हालांकि थरंगा ने शानदार अंदाज में 95 रन बनाए। थरंगा के बाद बल्लेबाजी के लिए डिकवेला ने उसी ओवर में दो चौके जड़े लेकिन आखिरी गेंद पर कुलदीप ने उन्हें भी केच आउट कराके पवेलियन भेज दिया।

कुलदीप के बाद चहल ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों की जमकर परीक्षा ली। पहले उन्होंने पिछले मैच के शतकवीर एजेलो मैथ्यूज को बोल्ड किया फिर थिसारा परेरा को आउट कर श्रीलंका को छठा झटका दिया।

श्रीलंका को सातवां झटका सचिथ पथिराना के तौर पर लगा। पथिराना को पांड्या ने मैच में अपना पहला शिकार बनाया। 12 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 7 बनाने में कामयाब रहे। इसके बाद आठवीं सफलता के रूप में कुलदीप ने ने अकील धनंजय को 1 रन पर क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा।

श्रीलंका को नौवा झटका हार्दिक पांड्या ने सुरंगा लकमल के तौर पर दिया। लकमल को एक रन पर हार्दिक ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। आखिरी विकेट भुवनेश्वर कुमार ने गुणारत्ने के तौर पर लिया। गुणारत्ने ने 51 गेंदों पर 17 रन बनाए। भुवनेश्वर ने गुणारत्ने को विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच आउट करवाया। श्रीलंका 50 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई और 44.5 ओवर में 215 पर ऑल आउट हो गई।

जीत के लिए 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा। रोहित अकील के एक ओवर में छक्का लगाकर अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। हालांंकि उसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए अपना तीसरा वनडे मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर ने तेजी से अपना अर्धशतक पूरा किया।

अय्यर 63 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दूसरी तरफ से शिखर धवन तेजी से रन बरसाते रहे। धवन ने न केवल अपना शतक पूरा किया बल्कि कार्तिक के साथ मिलकर भारत को बड़ी आसानी से जीत दिला दी। भारत ने 32.1 ओवर में 219 रन बनाकर लगातार 8वीं सीरीज जीत ली। बता दें कि 2017 में भारत किसी भी फॉर्मट में एक भी सीरीज नहीं हारा है। ये अपने आपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

भारत (प्लेइंग इलेवन):- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, एमएस धोनी (कीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, यजुवेंद्र चहल।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन):- दानुस्का गुनाथिलका, उपुल थरंगा, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (कीपर), एसेला गुणारत्ने, थिसारा परेरा (कप्तान), सचित पाथरीना, सुरंगा लकमल, अकिला दानंजय, नुवान प्रदीप।

Story first published: Sunday, December 17, 2017, 20:10 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+