पुणे। पुणे वनडे में भारत ने इंग्लैंड को तीन विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही 3 वनडे मैच सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है। 351 रनों क विशाल स्कोर का पीछा करते हुए विराट की सेना ने शानदार बल्लेबाजी की। टॉप ऑर्डर के धराशाही होने के बाद विराट कोहली और केदार जाधव ने बल्लेबाजी संभाली और भारत को जीत की राह पर लाकर खड़ा कर दिया। विराट ने अपने करियर का 27वां शतक जड़ा। जबकि केदार जाधव अपने करियर का दूसरा शतक जड़ा। कोहली ने 122 रन बनाए, जबकि जाधव 120 रन बनाकर आउट हुए।
ये भारत की ओर से इंग्लैंड का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। टॉस जीतकर बॉलिंग करने उतरी विराट की सेना का कोई भी बॉलर ऐसा नहीं रहा जो कि अंग्रेजों को रोक पाए। टीम इंडिया की ओर से बुमराह और पांड्या ने 2-2 विकेट लिए।
बुमराह और पांड्या ने 2-2 विकेट लिए
इंग्लैंड का पहला विकेट एलेक्स हेल्स (9) रन आउट के रूप में गिरा, उसके बाद जेसन रॉय और रूट ने संभलकर गेम खेला, दोनों के बीच में 69 रन की पार्टनरशिप की। जेसन रॉय (73) को धोनी ने जडेजा की गेंद पर स्टंपिंग किया। इंग्लैंड का तीसरा विकेट कप्तान इयान मोर्गन के रूप में लगा, वे 26 बॉल पर 28 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें पांड्या ने पवेलियन पहुंचाया। हार्दिक पांड्या ने बटलर को भी आउट किया। रूट पांचवें और बेन स्टोक्स छठवें जबकि मोइन अली (28) सातवें आउटहोने वाले क्रिकेटर बने।