ये हैं वो 5 विलेन, जिसके वजह से धोनी की सेना ने किया कटक में सरेंडर...

कटक। साउथ अफ्रीका से बुरी तरह मार खाने वाली टीम इंडिया के इस शर्मनाक हार के पीछे 5 विलेन जिम्मेदार हैं जिनकी वजह से भारत सोमवार को अपने टी20 मुकाबले में अब तक का सेंकड लोऐस्ट रना बना पाया।

टीम की दुर्दुशा से फैंस बुरी तरह आहत, मैदान में फेंकी बोतलें, इंडिया की आलोचना

मालूम हो कि मेहमान दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को बाराबती स्टेडियम में हुए दूसरे अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में भारत को छह विकेट से मात दे दी। पहले मैच में 199 रनों के विशाल स्कोर खड़ा करने वाली इंडियन टीम ने दूसरे टी20 मैच में मात्र 92रन पर ही सिमट गई, इस मामलू रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बड़े ही आसानी से मैच भी जीत लिया और सीरीज भी।

<center><iframe width="100%" height="450" src="https://www.youtube.com/embed/f38Oqq78wZw" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

कटक में अफ्रीकन के आगे टीम इंडिया गई भटक, मैच भी हारे और सीरीज भी

आईये जानते हैं टीम इंडिया के उन 5 खलनायकों को जिनके कारण टीम इंडिया ने किया कटक में सरेंडर..

शिखर धवन

शिखर धवन

भारतीय टीम के गब्बर सिंह शिखर धवन लगातार दूसरे टी 20 मैच में फ्लॉप रहे। पगबाधा आउट होने वाले धवन के गेम को देखकर लग रहा था कि जैसे वो कोई स्कूली मैच खेल रहे हों।

विराट कोहली

विराट कोहली

इनकी क्या बात की जाये...अपनी मस्ती में चूर विराट कोहली पिच पर ऐसे दौड़े जैसे लगा कि उन्हें कभी दोबारा मौका नहीं मिलेगा रन लेने का। कहना गलत नहीं होगा..कोहली का प्रदर्शन बेहद ही घटिया था।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

धर्मशाला में शतक ठोंकने वाले रोहित शर्मा से यहां भी एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, टी 20 खेल के एक्सपर्ट माने जाने वाले रोहित के बारे में इतना ही कहा जा सकता है कि उनका रन आउट होना उनके बचकानेपन का सबूत है।

सुरेश रैना

सुरेश रैना

टी 20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड बनाने वाले सुरेश रैना ने कटक में ऐसा परिचय दिया जैसे लग रहा हो कि जब सब आउट हो गये तो हम अकेले क्या करेंगे। निसंदेह उनका पिच पर ना रूकना हार की मुख्य वजह है।

महेन्द्र सिंह धोनी

महेन्द्र सिंह धोनी

टेस्ट को अलविदा कहने वाले मिस्टर धोनी का पूरा ध्यान अब अपने खेल पर होना चाहिए लेकिन उन्हें देखकर लगता है कि वो खेल छोड़कर बाकी हर चीज पर ध्यान दे रहे हैं। ना जाने क्यों उन्हें नंबर 6 पर खेलना क्यों अच्छा लग रहा है और वो नंबर 4 पर बैटिंग करने से कतरा रहे हैं। टीम को धाराशाही होते देख भी धोनी ने अपनी पोजिशन नहीं बदली और नतीजा आपके सामने हैं जिसके कारण कटक में लुटिया डूब गई।

धर्मशाला की खूबसूरत वादियों से हुआ खिलाड़ियों को इश्क, देखें तस्वीरें

धर्मशाला की खूबसूरत वादियों से हुआ खिलाड़ियों को इश्क, देखें तस्वीरें

धर्मशाला की खूबसूरत वादियों से हुआ खिलाड़ियों को इश्क, देखें तस्वीरें

Story first published: Tuesday, October 6, 2015, 10:27 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+