IPL 2017: हैदराबाद ने बेंगलुरु को 35 रन से हराया, मैन ऑफ द मैच बने युवराज
हैदराबाद। मौजूदा चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार को हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 35 रनों से हरा दिया।
लक्ष्य बड़ा था इसलिए आरसीबी ने आते ही ताबड़तोड़ कोशिशें करनी शुरू की लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाई। हालांकि उसकी ओर से मंदीप सिंह (24) और क्रिस गेल (32) ने चैलेंजर्स को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 10 के करीब औसत से 52 रन जोड़े। हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों ने लगातार अंतराल पर अपने-अपने विकेट गंवा दिए।
दोनों के आउट होने के बाद आरसीबी की ओर से कोई भी बल्लेबाज जमकर नहीं खेल पाया जिसके चलते सनराइजर्स से मिले 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चैलेंजर्स टीम दो गेंद पहले ही में 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। चैलेंजर्स के कप्तान शेन वाटसन (22) भी खास नहीं कर सके। राशिद के अलावा आशीष नेहरा ने दो विकेट चटकाए।
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 207 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। कप्तान वार्नर (14) का विकेट सस्ते में गंवाने के बाद सनराइजर्स ने जबरदस्त वापसी की, जिसमें मोइजेज हेनरिक्स (52) और युवराज सिंह (62) के अर्धशतकीय योगदान शामिल हैं।
छा गए युवराज सिंह, धवन का भी कमाल
वार्नर के आउट होने के बाद शिखर धवन (40) ने हेनरिक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की। धवन 31 गेंद पर पांच चौके लगाकर स्टुअर्ट बिन्नी का शिकार बने। इसके बाद हेनरिक्स का साथ देने युवराज उतरे। दोनों ने रनों की गति तेज करते हुए मात्र 29 गेंदों में 58 रन जोड़ डाले। हेनरिक्स तीसरे विकेट के तौर पर 151 के कुल योग पर पवेलियन लौटे।
सबसे तेज अर्धशतक जड़ा
युवराज ने इसके बाद कमान संभाली और आईपीएल इतिहास में अपना सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। युवराज ने 25वीं गेंद पर चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 27 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के लगाने वाले युवराज को टाइमल मिल्स ने आउट किया। चैलेंजर्स के कप्तान वाटसन ने अपने सात गेंदबाजों की इस्तेमाल किया, लेकिन कोई खास कमाल नहीं कर पाया।
- सनराइजर्स हैदराबाद- डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, बेन कटिंग, मोइजेस हेनरिक्स, युवराज सिंह, दीपक हुडा, नमन ओझा (विकेटकीपर), बिपुल शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा और राशिद खान।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- क्रिस गेल, मनदीप सिंह, शेन वॉटसन, केदार जाधव (विकेटकीपर), सचिन बेबी, ट्रेविस हेड, स्टुअर्ट बिन्नी, टाइमल मिल्स, श्रीनाथ अरविंद, अनिकेत चौधरी और युजवेंद्र चहल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

