IPL-10: रोमांचक मैच में पुणे की जीत, मुंबई को 7 विकेट से हराया

पुणे। आईपीएल-10 के दूसरे मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। 185 रन के टारगेट को पुणे की टीम ने 19.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इस मैच के हीरो रहे कप्तान स्टीव स्मिथ (84*) और स्टार खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे (60) जिन्होंंने सबसे ज्यादा रन बनाए। स्मिथ ने सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले मुंबई इंडियन्स की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन बनाए थे।

पुणे की टीम ने टॉस जीता

पुणे की टीम ने टॉस जीता

आपको बता दें कि इस मुकाबले में पुणे की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई की टीम पुणे के घातक बॉलर इमरान ताहिर के झटकों को झेल नहीं पायी। ताहिर ने रोहित शर्मा को 3 पर, जोस बटलर ने 38 पर और पार्थिव पटेल को 19 रनों पर पवेलियन भेजा।

केरन पोलार्ड (27) और हार्दिक पांड्या (नाबाद 35)

केरन पोलार्ड (27) और हार्दिक पांड्या (नाबाद 35)

हालांकि इसके बाद मुंबई की टीम ने सधी हुई बैटिंग की और अंतिम ओवरों में केरन पोलार्ड (27) और हार्दिक पांड्या (नाबाद 35) की तूफानी पारियों की मदद से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के दूसरे मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ गुरुवार को 185 रनों का लक्ष्य दिया था।

मैच रोमांचक मोड़ ले चुका था

मैच रोमांचक मोड़ ले चुका था

इसके जवाब में पुणे ने तीन विकेट खोकर एक गेंद शेष रहते 187 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। पुणे को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी, लेकिन शुरुआती तीन गेंद में सिर्फ तीन रन बने। अब तीन गेंद में 10 रन चाहिए थे और मैच रोमांचक मोड़ ले चुका था। लेकिन स्मिथ ने यहां लगातार दो छक्के लगाते हुए अपनी टीम को शानदार अंदाज में जीत दिलाई और साबित किया कि वो एक स्टार खिलाड़ी हैं।

रहाणे ने सधी हुई बैटिंग की

रहाणे ने सधी हुई बैटिंग की

पुणे की टीम ने आते ही तेज शुरुआत की, उसे पहला झटका मयंक अग्रवाल (6) के रूप में लगा, उन्हें मिशेल मैक्लेनघन की गेंद पर रोहित शर्मा ने मयंक का कैच लपका लेकिन इसके बाद रहाणे ने सधी हुई बैटिंग की। अजिंक्य रहाणे (60) ने स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 8.28 की औसत से 58 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की दिशा में बनाए रखा।

 बेन स्टोक्स (21)

बेन स्टोक्स (21)

रहाणे के जाने के बाद स्मिथ को बेन स्टोक्स (21) का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नौ से अधिक के औसत से 50 रन जोड़े। स्टोक्स ने14 गेंदों में तीन चौका लगाया।

महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 12)

महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 12)

स्टोक्स के जाने के बाद पुणे के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 12) उतरे। धोनी ने धैर्यपूर्वक क्रीज पर समय बिताया और लगातार स्मिथ को स्ट्रोक देते रहे। दोनों ने 44 रनों की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई।

Story first published: Thursday, April 6, 2017, 19:43 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+