युवराज की एक और आक्रामक पारी
इंदौर, 17 नवंबर: राजकोट के बाद इंदौर में भी युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ आक्रामक पारी खेलते हुए भारत को मजबूती प्रदान की। यूं कहिये युवराज ने अपने शतक से भारत को मुसीबतों से बाहर निकाल लिया।
इंदौर के ऊषाराजे स्टेडियम में सोमवार को खेले जा रहे दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में युवराज सिंह के बल्ले से 122 गेंदों पर 118 रन निकले, जिनमें पंद्रह चौके और दो छक्के शामिल हैं। एस ब्रॉड की गेंद पर एम प्रियर ने युवराज का कैच पकड़ा।
भारत की ओर से एक और शानदार पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर रहे। गंभीर ने 76 गेंदों पर 70 रन ठोके, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल है। यही नहीं भारत को मजबूती देने वालों में युसूफ पठान का अर्द्धशतक भी शामिल है। यूसुफ ने 29 गेंदों पर पचास रन ठोके।
यूसुफ ने दो चौके और चार छक्के जड़ते हुए भारत का स्कोर पचास ओवर में 9 विकेट पर 292 रन पहुंचाया। इसी के साथ भारत ने इंग्लैंड के समक्ष जीतने के लिए 293 रनों का लक्ष्य रखा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने जब मात्र 29 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। उस समय ऐसा लग रहा था कि खराब शुरुआत भारत के लिए मुसीबत का सबब बन सकती है, लेकिन युवराज सिंह ने गंभीर के साथ मिलकर भारतीय पारी को सस्ते में सिमटने से बचा लिया।
भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग (1), सुरेश रैना (4), रोहित शर्मा (3) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (15) ने निराश किया। राजकोट में खेले गए पहले मुकाबले में रन लुटाने वाले इंग्लैंड के गेंदबाजों ने इंदौर में अच्छी गेंदबाजी की। स्टुअर्ट ब्रॉड सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 55 रन देकर चार विकेट लिए। जबकि एस हरमिसन, कॉलिंगवुड और पीटरसन ने एक-एक विकेट झटका।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications