सचिन के इस अंतिम मैच को देखने के लिए उनकी मां भी आयी है, जब सचिन ने पहली बार मैच खेला तो भी सचिन की मां मैच देखने आयी थीं।
अंतिम मैच में सचिन के खेल को देखने के लिए उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त आए हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस मैच को देखने के लिए सुपर स्टार आमिर खान भी आए है।
सचिन को यादगार विदाई देने के लिए दर्शकों में खास उत्साह है, सभी को उम्मीद है कि वह अंतिम टेस्ट में शतक लगाएंगे।