oi-Amit Kumar
India vs South Africa 2nd ODI: India defeats South Africa by 9 wickets, leads series by 2-0|वनइंडिया
सेंचुरियन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 6 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच सेंचुरियन में खेला गया जहां भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है। बता दें कि इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहला वनडे 6 विकेट से जीतने के बाद भारतीय टीम की निगाहें सीरीज में बढ़त बनाने पर थीं। बता दें कि उंगली में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीकी नियमित कप्तान फॉफ डुप्लेसिस सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा बल्लेबाज एडन मार्करम को कप्तान बनाया गया है।
LIVE CRICKET SCORE:-
भारतीय पारी-
- युजवेंद्र चहल बने मैन ऑफ द मैच।
- भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 से आगे
- शिखर धवन ने जड़ी फिफ्टी, जीत की तरफ टीम इंडिया
- 26 के स्कोर पर भारत को लगा पहला झटका, रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया, धवन-रोहित की तूफानी पारी, 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 18/0
अफ्रीकी पारी-
- 118 पर ऑल आउट हुई दक्षिण अफ्रीका, चहल ने झटके रिकॉर्ड 5 विकेट।
- 118 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का 9वां विकेट गिरा, ताहिर 0 पर बोल्ड। बुमराह ने लिया विकेट।
- 117 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा, मोर्केल 1 रन बनाकर बने चहल का शिकार
- 110 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा, रबाडा 1 रन बनाकर कुलदीप का तीसरा शिकार
- 107 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा, ड्युमिनी 25 रन बनाकर आउट
- 99 के स्कोर पर आधी अफ्रीकी टीम पवेलियन लौटी, चहल ने जोंडो को किया आउट
- दक्षिण अफ्रीका को लगा चौथा झटका, डेविड मिलर आउट। कुलदीप ने एक ही ओवर में झटके दो विकेट
- लड़खड़ाई दक्षिण अफ्रीकी पारी, कुलदीप-चहल ने लगातार झटके विकेट।
- 51 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा झटका, मार्करम को कुसदीप ने किया आउट।
- 51 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को लगा दूसरा झटका, डि कॉक 20 रन बनाकर आउट।
- 39 के स्कोर पर भुवनेश्वर ने दिलाई भारत को पहली सफलता, हाशिम अमला 23 रन बनाकर आउट
- भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन)-
क्विंटन डी कॉक (कीपर), हाशिम अमला, ऐडेन मार्कम (कप्तान), जीन पॉल ड्यूमिनी, खाया जोंडो, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, कागीसो रबादा, तबरेज शमसी, मॉर्न मॉर्केल, इमरान ताहिर। - टीम इंडिया (प्लेइंग इलेवन)
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी (कीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बूमराह, यज्वेंद्र चहल।
Preview: पिछले मैच से शतकवीर रहे डुप्लेसी का बाहर होना अफ्रीकी टीम के लिए बुरी खबर है। टेस्ट सीरीज 2-1 से हारने के बाद टीम इंडिया अफ्रीका में हर हाल में वनडे सीरीज जीतना चाहेंगी। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 72 रनों से और फिर दूसरा मैच 135 रनों से हारने के बाद जोहांसबर्ग में टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की थी और दक्षिण अफ्रीका को 63 रनों से हराकर सीरीज का सम्मानजनक रूप से अंत किया। अब भारत वनडे सीरीज जीतकर टेस्ट सीरीज हार का बदला लेना चाहेंगा। पहले मैच में टीम इंडिया ने अपनी नंबर 4 की कमजोरी से निजात पा ली है। दरअसल नंबर चार पर अजिंक्य रहाणे को उतारकर कोहली ने अच्छा फैसला लिया। रहाणे पिछले लगातार मैचों में फिफ्टी बनाते आए हैं। रहाणे ने डरबन वनडे में 79 रनों की पारी खेली थी। उससे भी ज्यादा अच्छा उनके शॉट देखकर लगा। रहाणे की क्लासिक बैटिंग देखकर लगा रहा है कि टीम इंडिया की नंबर 4 की समस्या समाप्त हो जाएगी।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, February 4, 2018, 12:49 [IST]
Other articles published on
Feb 4, 2018