नयी दिल्ली। भारत और श्रीलंका टी 20 सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 9 विकरेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली है। विशाखापत्तनम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 82 रनों पर ऑल आउट कर दिया। 82 रनों का सामने करने उतरी टीम इंडिया ने 12 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर आसानी से जीत हासिल कर ली।
शिखर धवन ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। रहाणे ने 22 रन बनाए जबकि रोहित शर्मा ने 13 रन बनाए और चमेरा के हाथों बोल्ड हो गए। भारत ने टॉस जीतने के बाद फिल्डिंग का चुनाव किया और बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले श्रीलंका को 82 रनों पर समेट दिया। वहीं भारत ने भी अपनी पारी में अच्छी शुरुआत के साथ चौके-छक्के ज़ड़ने शुरु कर दिए। टीम इंडिया की ओर से शिखर धवन और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। बिना कोई विकट खोए टीम इंडिया ने तीन ओवरों में 28 रन बनाए।
आर अश्विन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को 100 का आंकड़ा भी पार नहीं करने दिया और पूरी की पूरी टीम 82 रनों पर सिमट गई। सबसे ज्यादा विकेट अश्विन ने लिए। अश्लिन ने 4 विकेट झटके।
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला रंग लाया।श्रीलंका के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गये हैं। पहला विकेट आर अश्विन ने लिया, वहीं दूसरा विकेट सुरेश रैना ने लिया। तीसरा विकेट भी अश्विन ने ही लिया। श्रीलंका को पहला झटका डिकवैला के विकेट के रुप में लगा। डिकवैला को पहले ही ओवर में अश्विन का शिकार होना पड़ा। वहीं अश्विन की गुगली गेंद के आगे सलामी बल्लेबाज दिलशान भी आउट हो गए। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर कप्तान चंडीमल अश्विन का शिकार हो गए।देखें स्कोरकार्ड