T20 में विराट का जलवा, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले विराट ने अपने नाम के आगे एक और रिकॉर्ड जोड़ लिया है। टीम इंडिया के विराट कोहली ने टी-20 में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस रिकॉर्ड के साथ ही कोहली ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन को पीछे छोड़ आगे निकल जाएंगे कोहली!
टी-20 में 50 की औसत से रन बनाने वाले विराट दुनिया के एक मात्र बल्लेबाज बन गए हैं। विराट के बाद दूसरे नबंर पर ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच है, जिनका औसत 40 का है। वहीं 39.28 की औसत के साथ फॉफ डुपलेसिस तीसरे नंबर पर हैं।
टीम इंडिया में बात करें तो विराट के बाद रोहित शर्मा हैं। रोहित ने अपने अभी तक के 46 मैचों के करियर में 34.21 की औसत से 958 रन बनाए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर कप्तान धोनी हैं। धोनी ने 33.29 की औसत से 54 मैचों में 899 रन बनाए हैं।
T20 के किंग हैं विराट
टीम इंडिया की बात करें तो टी 20 मैच में विराट कोहली हीरो है। टी-20 फॉर्मेट में भारतीय खिलाड़ियों में विराट सबसे आगे हैं। टी-20 में सबसे ज्यादा रन 1165 रन है, जिसमें 11 हाफ सेंचुरी है। जो कि सबसे ज्याया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
